3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की ले ली जान, फिर रातभर शव के पास बैठा रहा

भीलवाड़ा के जहाजपुर में युवक ने चरित्र पर शक में पत्नी की जान ले ली। उसे लाठी से तब तक पीटता, जब तक पत्नी की सांसें नहीं उखड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 13 Apr 2023, 9:17 PM IST

Husband killed his wife in bhilwara

जहाजपुर (भीलवाड़ा)। क्षेत्र के गोगा का खेड़ा में बुधवार रात युवक ने चरित्र पर शक में पत्नी की जान ले ली। उसे लाठी से तब तक पीटता, जब तक पत्नी की सांसें नहीं उखड़ गई। रातभर शव के पास बैठा रहा। सुबह पड़ोसियों ने पीहर पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा के अनुसार अनिता देवी भील (35) रात में घर के निकट सामाजिक कार्यक्रम में बैंड देखने गई। काफी देर बाद घर लौटी। इस दौरान शराब के नशे में धुत पति मोतीलाल घर पहुंच गया। पत्नी को घर में नहीं पाकर आग-बबूला हो गया। शंकालु स्वभाव का होने से अनिता के घर पहुंचने पर उससे बहस करने लगा। बहस झगड़े में बदल गई।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः चंद सेकंड में थ्रेसर मशीन में चला गया शख्स, गर्दन और धड़ कट गए, केवल पंजे दिखे

इस दौरान डंडे से अनिता को पीटना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ वार करता रहा। इससे अनिता की सांसों की डोर टूट गई। रातभर शव के पास बैठा रहा। तब उनका 10 वर्षीय बेटा ननिहाल इंटूदा था। सुबह पड़ोसियों ने अनिता को घर में मृत देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें : जिस घर में बजने वाली थी शादी की शहनाई, वहां पसरा मातम, हादसे में दो भाइयों सहित 3 की मौत

मालूम नहीं था कफन में लिपट कर आएगी बेटी
मृतका के पिता मोटूराम ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बेटी अनिता पीहर आई थी। उसने पति के अत्याचार के बारे में बताया था। मामले को गंभीर नहीं लिया। समझा-बुझाकर ससुराल भेज दिया था। पता नहीं था कि बेटी कफन में लिपट कर पीहर आएगी। पूर्व में भी दोनों में कई बार झगड़े हुए। उनको समझा-बुझाकर घर भेजा गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़