
अजमेर . भीषण गर्मी और किसान आन्दोलन के साथ डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं। तीन दिन पहले के भावों से तुलना करें तो यह बढ़ोतरी डेढ़ से दो गुना ज्यादा है। आमजन भी सब्जियों के भावों में बढ़ोतरी से खासा परेशान है। आए दिन ईंधन के बढ़ते दामों से पहले ही महंगाई से आम जन त्रस्त है। सब्जियों की आवक कम होने के साथ बढ़ती गर्मी ने दोहरी मार कर दी है। तीन दिन पहले के भावों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है।
दूर दराज से आने वाली सब्जियों की आवक गांव बंद किसान आन्दोलन के कारण कम हुई है। हालाकि यह कमी यहां पर नाम मात्र की हुई है। आवक कम होने के बावजूद मंडी में हर सब्जी उपलब्ध है लेकिन इनके भावों में बढ़ोतरी से आम जन परेशान है। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।
'महंगाई पर काबू करे सरकार
हरी सब्जियों के भाव पहले ही कम नहीं थे। फिर भाव बढ़ रहे है। सब्जियों के भावों में कमी के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।
-सरिता मिश्रा, गृहिणी, लोहाखान
डीजल के दामों में बढ़ोतरी व गर्मी के कारण बढ़े हैं। गर्मी पर तो अंकुश नहीं लेकिन डीजल के भाव कम करें तो महंगाई भी नियंत्रित हो सकती है।-कुमकुम शर्मा, गृहिणी, कुन्दन नगर
'डीजल की कीमतों में वृद्धि का असरÓ
गर्मी भी बढ़ रही है और किसान आन्दोलन के कारण माल की आवक कम हुई। साथ ही डीजल के भाव बढऩे से परिवहन भी महंगा हो गया है और यही कारण पिछले दिनों के मुकाबले सब्जियों के भावों में बढोतरी हुई।
-राजेश गहलोत, सब्जी विक्रेता, आगरा गेट मंडी
सब्जी तीन दिन पहले वर्तमान भाव
थोक खुदरा थोक खुदरा
प्याज 8 15 12 20टमाटर 10 20 20 30भिंडी 20 40 30 50मिर्च 10 20 18 30टिंडा 25 40 30 50तुरई 16 30 30 50लौकी 7 15 12 20ककड़ी 10 20 20 30 नीबू 40 60 50 80
खीरा 16 30 30 50
गोभी 20 40 40 60
लहसुन 30 50 40 60
पोदीना 20 30 25 40
धनिया 15 30 25 40
करेला 20 30 30 40
अदरक 80 100 100 120
ग्वारफली 20 30 30 40
पालक 8 15 15 30
बैंगन 15 20 30 40
कैरी 20 30 25 40
आलू 15 20 18 20