अजमेर

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई चिंता, अजमेर दरगाह के आसपास बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की संभावना

Strict Policing: शहर में सख्त पुलिसिंग की जाए। दरगाह के आसपास के क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की जानकारी आती रहती है। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी घुसपैठिया ना बचे। कई लोग आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होते हैं। पुलिस प्रो-एक्टिव होकर इन पर कार्यवाही करें।

2 min read
Apr 16, 2026

Illegal Immigrants: अजमेर. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सख्त पुलिसिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए भू-माफिया, अतिक्रमणकारियों, अराजक तत्वों और घुसपैठियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में अजमेर उत्तर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दरगाह क्षेत्र के आसपास बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या नागरिकों की उपस्थिति की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में पुलिस को पूरी सतर्कता बरतते हुए अभियान चलाकर एक भी घुसपैठिया नहीं बचने देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ऐसे तत्व आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हैं, जिससे शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें

Road Connectivity: ₹2000 करोड़ से राजस्थान की सड़कों को मिला बूस्ट, 800 KM हाईवे होंगे अपग्रेड

भू-माफिया और अतिक्रमणकारियों पर भी सख्त रुख

देवनानी ने भू-माफिया और अतिक्रमणकारियों पर भी सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये तत्व आम लोगों और प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बनते हैं, इसलिए इनके खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर जनता को राहत दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी जोर दिया कि थानों में आने वाले परिवादियों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए, ताकि पुलिस की छवि सकारात्मक बने और आमजन का विश्वास मजबूत हो।

बैठक में देर रात तक खुले रहने वाले कैफे, थड़ियों और अन्य स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर चिंता जताई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाए और ऐसे स्थानों पर सख्ती से निगरानी रखे। जरूरत पड़ने पर संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन कर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा रेस्टोरेंट, होटल और हुक्काबार में भी समय-समय पर सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

भिखारियों की समस्या से भी सख्ती से निपटे

यातायात व्यवस्था को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू अस्पताल और शहर के प्रमुख बाजारों में व्हाइट लाइन के भीतर ही वाहन और ठेले खड़े हों, ताकि यातायात बाधित न हो। चौपाटी, गौरवपथ, रामप्रसाद घाट और बारादरी जैसे प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भिखारियों की समस्या से भी सख्ती से निपटने की बात कही गई।

बैठक में अजमेर उत्तर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे और निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें

Good News” 10,00,000 से अधिक व्यापारियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 2 करोड़ तक ऋण और ब्याज में राहत
Updated on:
16 Apr 2026 10:38 am
Published on:
16 Apr 2026 10:28 am
Also Read
View All