अजमेर

चोरी की बिजली से घर कर रहे थे रोशन और खेती-बाड़ी

जोधपुर विद्युत वितरण निगम की विजिलेंस टीम ने पकड़ी लाखों की विद्युत चोरी, कसी ने मीटर बंद कर तो किसी ने सीधे विद्युत लाइन से लिया कनेक्शन, आरोपियों के खिलाफ जुर्माना व नोटिस की कार्रवाई

2 min read
Jul 30, 2020
चोरी की बिजली से घर कर रहे थे रोशन और खेती-बाड़ी

अजमेर/चूरू. लोग विद्युत चोरी करने से बाज नहीं आ रहे। कहीं ट्रांसफार्मर से तो कही सीधे विद्युत लाइन से कनेक्शन की शिकायतें हैं। किसी ने मीटर ही बंद कर रखा है। चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में जोधपुर विद्युत वितरण निगम की टीम ने तडक़े कार्रवाई की तो यह मामला सामने आया।

अधिशाषी अभियन्ता डीसी श्योराण के अनुसार सडू गांव के भारूराम ढाका के खेत में सिंगल फेज लाइन को थ्री फेज में बदलकर विद्युत चोरी की जा रही थी। इसके चलते आरोपी के खिलाफ चार लाख 92 हजार रुपए का जुर्मना किया। हनुमानाराम पुत्र रामकरण मेघवाल पर 3 लाख 45 हजार रुपए व जगदीशप्रसाद पुत्र तुलसाराम मेघवाल पर 5 लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित कर नोटिस थमाए।

कनेक्शन विच्छेद,फिर भी विद्युत उपभोग

सालासर के सहायक अभियन्ता सुनील निठारवाल ने सुजानगढ़ के भोजलाई रोड पर कृष्णा फ्लोर मिल पर विद्युत चोरी पकडक़र 4.30 लाख रुपए जुर्माना लगाया। मुरड़ाकिया गांव के भागीरथराम जाट विद्युत लाइन के तारों में अंकुड़ी लगाकर चोरी करता पकड़ा।

इसके खिलाफ 16 हजार रुपए जुर्माना लगाया जो जमा भी करा दिया है। इसी प्रकार मालासी गांव के मोहनराम लुहार पर 16 हजार रुपए, शोभासर गांव के उस्मान खां पर 45 हजार रुपए, सांडवा गांव की रामेश्वरी मेघवाल पर 1.56 लाख रुपए, परावा के दशरथसिंह पर 1.24 लाख रुपए, बेरासर के चूनाराम जाट पर 1.56 लाख रुपए, परावा के बुद्धाराम जाट पर 76 हजार रुपए जुर्माना लगाया। यह सभी आरोपी कनेक्शन काटने के बाद भी बिजली का उपभोग कर रहे थे। भोजलाई रोड पर कौशल्यादेवी रेगर द्वारा मीटर बंद कर सीधी चोरी करना पाया।

अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि पंचमुखी बालाजी मन्दिर के पास अजीज पुत्र ईस्माइल खां द्वारा मैन सर्विस लाईन को काटकर सीधी चोरी करते पाए जाने पर 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया जो जमा न कराने पर विद्युत पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कुल 732 मामलों में 544 विद्युत चोरी के

उन्होंने बताया कि गांव सारोठिया में सम्पत सारण के घरेलू कनेक्शन को मीटर से बाईपास कर, पारेवड़ा गांव के जेठनाथ द्वारा मैन लाइन को काटकर, घंटियाल बड़ी गांव के मेघनाथ सिद्ध ने मीटर से पहले तार को छीज पर सीधी चोरी, तेहनदेसर गांव के कुम्भाराम गोदारा ने सीधी विद्युत आपूर्ति लेकर मकान निर्माण कराते पाया गया।

ईयारा गांव के भंवरसिंह का घरेलू कनेक्शन कटा होने के बावजूद पोल से सीधी विद्युत चोरी कर रहा था। श्योराण ने बताया कि अप्रेल से अब तक विद्युत चोरी व दुरुपयोग के कुल 732 मामलों में 544 चोरी के हैं। इस पर 16 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया व 41.6 2 लाख रुपए की वसूली की गई।

Published on:
30 Jul 2020 06:41 am
Also Read
View All