21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Mayor Election Live: क्या BJP बचा पाएगी 36 साल पुराना अपना गढ़?, वोटिंग के बीच निर्दलीयों पर सबकी नजर

Ajmer Mayor Election: अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की किरण गढ़वाल और भाजपा की अनामिका शर्मा के बीच मुकाबला है।
2 min read
Google source verification
ajmer nagar nigam

Ai Generated Image

अजमेर. शहर को नया मेयर आज सोमवार को मिलेगा। नगर निगम के निर्वाचित 80 पार्षद मतदान करेंगे। वहीं, भाजपा और कांग्रेस में अंदरूनी सेंधमारी का खतरा बना हुआ है। 41 का जादुई आंकड़ा ही भावी मेयर तय करेगा। महापौर पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है और दोपहर 2 बजे तक होगा और आज ही मतगणना के बाद परिणाम जारी होगा। महापौर पद के लिए दोनों पार्टियों के प्रत्याशी वोट दे चुके हैं।

बता दें कि भाजपा ने वार्ड 3 की पार्षद अनामिका शर्मा और कांग्रेस ने वार्ड 57 की पार्षद किरण गढ़वाल को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। रिटर्निंग अधिकारी अनिल पूनिया दोनों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर चुके हैं।

BJP के लिए 36 साल पुराना गढ़ बचाना है चुनौती

अजमेर नगर निगम में मेयर चुनाव ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। 80 वार्डों में कांग्रेस ने 37 और भाजपा ने 32 सीटें जीती हैं, जबकि 11 निर्दलीय और बागी पार्षद किसी भी दल को बहुमत से दूर रखने वाले आंकड़े हैं। ऐसे में मेयर की कुर्सी के साथ बोर्ड बनाने की चाबी भी इन्हीं पार्षदों के पास है। भाजपा अपना 36 साल पुराना दबदबा कायम रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस इस बार नए समीकरण की उम्मीद लगाए है। इतने सालों में पहली बार कांग्रेस के ज्यादा पार्षद जीते हैं।

वोटिंग से गरमा गया था माहौल

अजमेर में मेयर चुनाव की वोटिंग शुरू होने से पहले ही निगम परिसर के बाहर माहौल गरमा गया। कांग्रेस के पूर्व देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मेयर पद की प्रत्याशी किरण गढ़वाल के साथ निगम पहुंचे थे। इसी दौरान बैरिकेड पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निगम परिसर में प्रवेश को लेकर विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भूपेंद्र सिंह को अंदर जाने की अनुमति कैसे दी गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और भूपेंद्र सिंह को निगम परिसर से बाहर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग