19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर: छुट्टी पर घर गए कांस्टेबल का अपहरण! तलाश के बाद भी अब तक नहीं मिला कोई सुराग

डीडवाना-कुचामन जिले के अभय कमांड सेंटर में तैनात पुलिस कांस्टेबल हरेत मीणा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 3 अगस्त को छुट्टी पर घर गए कांस्टेबल को 12 अगस्त को ड्यूटी पर लौटना था। परिजनों द्वारा खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने और मोबाइल बंद आने पर सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Sep 18, 2026

police constable haret meena missing

लापता सिपाही हरेत मीणा (पत्रिका फोटो)

Police Constable Haret Meena Missing: अजमेर: डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस कांस्टेबल हरेत मीणा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जिले के अभय कमांड सेंटर में तैनात कांस्टेबल छुट्टी पर अपने घर गए थे। निर्धारित तिथि पर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।

रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजन ने सिविल लाइंस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी है।

3 अगस्त को छुट्टी लेकर गए थे घर

पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल हरेत मीणा 3 अगस्त को छुट्टी लेकर घर गए थे। उन्हें 12 अगस्त को वापस ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय पर वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन को चिंता हुई और उन्होंने अपने स्तर पर कांस्टेबल की तलाश शुरू की।

तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजन ने हरेत मीणा के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनके बारे में जानकारी जुटाई। कई जगह तलाश करने के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। परिजन के मुताबिक कांस्टेबल का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। लंबे समय से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई।

किसी विवाद की बात सामने नहीं आई

परिजन ने पुलिस को बताया कि हरेत मीणा का किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद नहीं था। परिवार की ओर से फिलहाल किसी व्यक्ति पर संदेह भी जाहिर नहीं किया गया है। ऐसे में उनके अचानक लापता होने को लेकर परिजन परेशान हैं और पुलिस से जल्द तलाश करने की मांग की है।

कांस्टेबल के भांजे कुलदीप मीणा ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस कांस्टेबल के संभावित ठिकानों के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, पुलिस की तलाश जारी है और कांस्टेबल के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग