अजमेर

अधिकारी पट्टे देने से मुकरे तो ग्रामीणों ने किया यह बर्ताव

अधिकारियों-कार्मिकों को एक घंटे बनाया बंधक, आई भवन पर ठोका ताला, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2019, 1:54 AM IST
अधिकारी पट्टे देने से मुकरे तो ग्रामीणों ने किया यह बर्ताव
आईटी भवन पर तालाबंदी के बाद बाहर बैठे ग्रामीण

अजमेर. अजमेर जिले की पंचायत राजोसी में वर्षों से आबादी भूमि के पट्टे नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आईटी भवन में करीब एक घंटे तक बंधक बनाया। समझाइश के बाद ही ग्रामीणों ने ताला खोला।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रशासन व अधिकारी पट्टे देने में टालमटोल करते हैं। शुक्रवार को आईटी सेवा केन्द्र पर आयोजित महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर में अधिकारियों ने पट्टे जारी करने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गए। इससे ग्रामीण भड़ गए और कार्मिकों को अंदकर बंधक बना भवन के मुख्य द्वार पर ताला ठोक दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की। बाद में तहसीलदार ने ग्रामीणों से समझाइश कर ताला खुलवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम राजोसी सिवायचक भूमि पर बसा है। बार-बार आवेदन के बाद भी प्रशासन भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित नहीं कर रहा। इससे लोग वर्षों से पट्टे से वंचित है। शुक्रवार को यहां आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में लोगों को पट्टे मिलने की उम्मीद थी। एेसे में बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंच गए। लेकिन अधिकारियों ने पट्टे नहीं देने की मजबूरी जाहिर कर दी।

तालाबंदी से इसके चलते ग्राम विकास अधिकारी मनोजकुमार, पंचायत प्रसार अधिकारी जमील अहमद, सरपंच तेजसिंह सहित कई कर्मचारी भवन कैद हो गए। तहसीलदार ने कहा कि मामले से प्रशासन को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही राजस्व विभाग से चर्चा के कर आबादी भूमि को ग्राम पंचायत में शामिल कर आवेदनकर्ताओं को पट्टे दिलवा दिए जाएंगे। इस पर ग्रामीण मान गए और एक घंटे बाद ताला खोल दिया।

Published on: