
अजमेर/गगवाना.ग्राम पंचायत बूबानी के ग्राम बंगला की ढाणी (मुहामी) में पिछले एक वर्ष से पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है। अजमेर से मात्र 18 किलोमीटर दूर बसी ढाणी में 150 मकान व आबादी करीब 500 है। बीसलपुर लाइन कहने को डाली हुई है। लेकिन इसमें पानी नहीं आता। लाइन में अवैध कनेक्शन होने के कारण पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता। ग्रामीणों को निजी ट्यूबवेल के भरोसे रहना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो सार्वजनिक नल लगे हें उनमें पानी नहीं आता। दो हैंडपंप है इनमें से एक खराब है और दूसरे में खारा पानी आता है। निजी खेत में लगे ट्यूबवेल के मालिक की इच्छा पर पानी मिल पाता है। इसके लिए उसकी शर्तों का पालन करना पड़ता है। समूह में जाते हैं तभी वह ट्यूबवेल चालू करता है। लाइट बंद होने की स्थिति पर पीने का पानी रीको औद्योगिक क्षेत्र या मुहामी से लाना पड़ता है।
..एक साल से पानी को तरस रहे हैं। पानी की भारी किल्लत है। दूर दराज से जाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। धरेलू काम नहीं हो पाते। बच्चों को भी साथ लाना ले जाना पड़ता है। मीठा पानी टैंकरों से मंगवाने पर जेब पर बोझ पड़ता है।
मीरा.............एक साल से पानी की परेशानी है। खोड़ा गणेश से टैंकर मंगवाना पड़ता है। 500 रुपए तक एक टैंकर पर खर्च करना पड़ता है। राजस्थान पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है।
बीरम सिंह ........लाइन बिछी हुई है। एक वर्ष पूर्व तक पानी आता था लेकिन रास्ते में अवैध कनेक्शन व बूस्टर लगा रखे हैं जिससे ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाता। गांव में एक भूतल जलाशय बनाया जाए जिससे पीने के पानी का स्थायी हल हो सके। प्रभु सिंह.......... मिल पाता। गांव में एक भूतल जलाशय बनाया जाए जिससे पीने के पानी का स्थायी हल हो सके। प्रभु सिंह........