अजमेर

student union election: देख लीजिए वोटर लिस्ट में अपना नाम, वरना पछताना पड़ेगा जिंदगी भर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Aug 23, 2018
students voter list
student union election

अजमेर.

सरकारी और निजी कॉलेज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में गुरुवार को सुबह 10 बजे मतदाता सूची जारी होगी। शुक्रवार को आपत्ति लेने के बाद दोपहर को अंतिम मतदाता सूची लगाई जाएगी।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 के तहत दाखिले तकरीबन पूरे हो चुके हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं शामिल हैं। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी चुनाव होंगे। सभी संस्थाएं संकायवार और कक्षावार मतदाता सूची बुधवार को सुबह 10 बजे जारी करेंगी। शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे अंतिम मतदाता सूची चस्पा होगी।

नामांकन 25 को

छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी 25 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन करेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय तक ढोल-ढमाकों के साथ पहुंचेंगे। प्रत्याशी वाहन रैली निकालने के अलावा शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। हालांकि नामांकन के दौरान कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में सिर्फ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। इसी दिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की जांच और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके आधार पर प्रत्याशियों की वैध नामांकन सूची 27 अगस्त को सुबह 10 बजे जारी होगी।

मामला दर्ज हुआ तो बढ़ेगी दिक्कतें

जे. एम. लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार शहर की दीवारों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कई छात्र-छात्राओं ने प्रिन्टेड मैटर, पोस्टर, बैनर, पेम्पलेट चिपकाए हैं। नगर निगम ने इनके खिलाफ सम्पत्ति विरुपण अधिनियम के तहत मामले दर्ज कराए हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के नामांकन करने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

कहां कितने विद्यार्थी (संस्थाओं के अनुसार)

एसपीसी-जीसीए-8700 हजार
एमडीएस यूनिवर्सिटी-999

राजकीय कन्या महाविद्यालय-3400
दयानंद कॉलेज-2400

संस्कृत कॉलेज-95
श्रमजीवी कॉलेज-120

विश्वविद्यालय के सदस्य का नाम तय

प्रो. विजय श्रीमाली के निधन के बाद विश्वविद्यालय में कुलपति पद रिक्त हो गया है। राजभवन ने प्रो. कैलाश सोडाणी को अतिरिक्त जिम्मेदारी है। वे मौजूदा वक्त बांसवाड़ा के गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। प्रो.सोडाणी पर नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया को अंजाम देने की अहम जिम्मेदारी है। गुरुवार को उनकी अध्यक्षता में प्रबंध मंडल की बैठक होगी। इसमें कुलपति सर्च कमेटी के लिए विश्वविद्यालय के सदस्य का नाम तय किया जाएगा।

Published on:
23 Aug 2018 06:34 am