अजमेर

पृथ्वीराज चौहान का था ये शानदार किला, आप भी देखिए कैसे पहुंचता है यहां पानी….

पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। मजबूरन लोगों को टैंकरों व बावडिय़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Apr 18, 2019
drinking water problem
drinking water problem

अजमेर.

चौहान काल में निर्मित तारागढ़ का किला पानी को तरस रहा है। तारागढ़ पर पाइप लाइन तो पहुंच गई लेकिन कम जलापूर्ति ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। तारागढ़ वासियों के अनुसार तीन दिन से पेयजल सप्लाई की जा रही है, वह भी मात्र आधा घंटे के लिए। ऐसे में पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। मजबूरन लोगों को टैंकरों व बावडिय़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

नहीं मिलता आधा घंटा पानी

तारागढ़ निवासी हफीज अली ने बताया कि तीन दिन से केवल आधा घंटा पानी आने से पीने के लिए पूरा पानी नहीं भर पाते। इस कारण लोगों को आए दिन टैंकर मंगवाना पड़ता है। तारागढ़ काफी ऊंचाई पर होने के कारण एक टैंकर के 1000 से 1200 रुपए लगते हैं। कुछ लोग नीचे स्थित बावड़ी में से मटमैला पानी पीपों में भरकर लाते हैं।

पीने योग्य नहीं है पानी

यह पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण कपड़े धोने व अन्य काम में लिया जाता है। इसके अलावा तारागढ़ पर बने वजूखाने में सप्ताह में दो दिन पानी सप्लाई होता है जिससे दरगाह कमेटी को रोजाना टैंकर मंगवा कर वजूखाना में डलवाना पड़ता है।
उधर जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता गोपाल शर्मा का कहना है कि विभाग की तरफ से कोई गड़बड़ी नहीं है, तारागढ़ पर एक घंटा पानी सप्लाई किया जा रहा है।

Published on:
18 Apr 2019 08:14 am