
peoples caste vote
अजमेर.
लोकसभा आम चुनाव के तहत अजमेर संसदीय (Lok Sabha Election 2019 Date in Ajmer) क्षेत्र में कुल 18 लाख 76 हजार 346 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 58 हजार 461 सामान्य मतदाता हैं। जबकि 14 हजार 345 दिव्यांग,10 एनआरआई तथा 3 हजार 530 सर्विस मतदाता है। सामान्य मतदाताओं में 9 लाख 44 हजार 976 पुरूष तथा 9 लाख 13 हजार 473 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार दिव्यांगों में 9 हजार 258 पुरूष तथा 5 हजार 87 महिला है। एनआरआई में 6 पुरूष व 4 महिला है। सर्विस वोटर्स में 3 हजार 410 पुरूष तथा 120 महिला मतदाता है तथा 12 अन्य मतदाता है।
18 लाख 58 हजार 461 सामान्य मतदाता
विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 2 लाख 66 हजार 540, पुष्कर में 2 लाख 32 हजार 339,अजमेर उत्तर में 2 लाख 3 हजार 209, अजमेर दक्षिण में 2 लाख 5 हजार 153, नसीराबाद में 2 लाख 16 हजार 710, मसूदा में 2 लाख 57 हजार 434, केकड़ी में 2 लाख 44 हजार 560 तथा दूदू में 2 लाख 32 हजार 496 सामान्य मतदाता है।
किस विधानसभा में कितने मतदाता
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र : 1 लाख 36 हजार 553 पुरूष,1 लाख 29 हजार 987 महिला मतदाता है।
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र : 1 लाख 18 हजार 184 पुरूष,1लाख 14 हजार 153 महिला तथा 2 अन्य मतदाता है।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र : 1 लाख 2 हजार 434 पुरूष, 1 लाख 768 महिला तथा 7 अन्य मतदाता है।
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र : 1 लाख 2 हजार 918 पुरूष,1लाख 2 हजार 235 महिला मतदाता है।
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र : 1 लाख 9 हजार 982 पुरूष,1लाख 6 हजार 727 महिला तथा एक अन्य मतदाता है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र : 1 लाख 30 हजार 963 पुरूष,1 लाख 26 हजार 469 महिला तथा 2 अन्य मतदाता है।
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र : 1 लाख 23 हजार 558 पुरूष,1 लाख 21 हजार 22 महिला मतदाता है। दूदू विधानसभा क्षेत्र : 1लाख 20 हजार 384 पुरूष तथा 1 लाख 12 हजार 112 महिला मतदाता है।
दिव्यांग मतदाता मतदाता : 14 हजार 345
Published on:
16 Apr 2019 08:44 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
