अजमेर

अजमेर में बोराज तालाब से पानी का रिसाव, खाली कराए 80 घर, प्रशासन अलर्ट

अजमेर में बोराज तालाब की पाल से पानी का रिसाव होने से गुरुवार को वरुणसागर रोड-रावत नगर के समीप स्वास्तिक नगर में जलभराव हो गया।

less than 1 minute read
Sep 04, 2025
फोटो पत्रिका नेटवर्क

अजमेर। बोराज तालाब की पाल से पानी का रिसाव होने से गुरुवार को वरुणसागर रोड-रावत नगर के समीप स्वास्तिक नगर में जलभराव हो गया। लगातार जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम, एडीए और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने 80 घरों को खाली कराकर लोगों को राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचाया। तालाब की पाल पर कट्टे रखवाने के साथ एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को तैनात किया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: 28 साल बाद छलका जगर बांध, ग्रामीणों ने नदी को ओढ़ाई चुनरी, 26 गांवों को मिलेगा लाभ

लोगों में मची अफरा-तफरी

गुरुवार को झमाझम बरसात के कारण बोराज तालाब लबालब भर गया। इसकी पाल से पानी का रिसाव शुरू हो गया। वरुणसागर रोड-रावत नगर के समीप स्वास्तिक नगर में जलभराव से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों से होता हुआ पानी कॉलोनी की सड़कों-मकानों तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़, एडीए और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

निकासी के नहीं इंतजाम

बोराज तालाब के निकट बसे स्वास्तिक नगर में जल निकासी के इंतजाम नहीं नजर आए। आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण होने नालियों और नालों की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हुआ। पहाड़ी से सटे बोराज तालाब की पाल करीब 30 से 40 फीट गहरी है। यह कई मीटर तक फैली हुई है। पाल टूटने पर कॉलोनी जलमग्न हो सकती है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान की इस नदी में 30 साल बाद आया पानी, ग्रामीणों में खुशी की लहर, चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत

Published on:
04 Sept 2025 08:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर