अजमेर

Water Problem : बंगला की ढाणी नहीं पहुंचा पानी

Water Problem : ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा कलक्टर को ज्ञापन (Memorandum)
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 4:05 PM IST
Water Problem in ajmer
Water Problem : बंगला की ढाणी नहीं पहुंचा पानी

गगवाना : मुहामी से तीन किमी बंगला की ढाणी के बाशिदों ने पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर कलक्टर को ज्ञापन memorandum सौंपा। बंगला की ढाणी में वर्षों से बीसलपुर के पानी के लिए तरस रहे है। ढाणी में पाइप लाइन बिछी हुई है, और घर घर कनेक्शन के आदेश पर क्षेत्रवासियों ने कनेक्शन की रसीद भी लेली। इसके बाद भी करीब 400 की आबादी के लोगों को मीठे पानी के लिए खोड़ागणेश से पानी का टेंकर मंगवाने पर 800 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। हैण्डपम्प मे खारा (फ्लोराइड युक्त) पानी होने से काम में नही ले पाते। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन लेकर बूस्टर buster लगाकर पानी खींच लेता है।

अवैध कनेक्शनो (Invalid connections) को हटाने के लिए जलदाय विभाग को कई बार सूचना दी लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं की गई। इससे ढाणी के लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मी देवी, आरती देवी,बीरमसिंह, मजबूत सिह,गीता, सीता, विक्रम, विमल,जितेन्द्र, रणवीर सिह, हनुमान सिह, भवानी सिह, महेन्द्र सिह व अन्य शामिल रहे।

Published on: