अजमेर

‘भ्रष्ट व शोषित सरकारों के खिलाफ होना होगा एकजुट’

आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आम आदमी पार्टी की बैठक गायत्री पैलेस सैपऊ रोड धौलपुर में हुई। इस दौरान संभाग कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इसकी शुरुआत सबसे पहले भरतपुर संभाग में 24 अप्रेल को आदित्य रिसॉर्ट हाईवे पर होगी। इसके लिए प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा राजस्थान में 24 से 3 मई तक संभागीय कार्यकर्ता संवाद यात्रा करेंगे।

less than 1 minute read
Apr 23, 2022
‘भ्रष्ट व शोषित सरकारों के खिलाफ होना होगा एकजुट’

धौलपुर. आम आदमी पार्टी की बैठक गायत्री पैलेस सैपऊ रोड धौलपुर में हुई। इस दौरान संभाग कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इसकी शुरुआत सबसे पहले भरतपुर संभाग में 24 अप्रेल को आदित्य रिसॉर्ट हाईवे पर होगी। इसके लिए प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा राजस्थान में 24 से 3 मई तक संभागीय कार्यकर्ता संवाद यात्रा करेंगे। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण गोयल व और उनकी टीम आज धौलपुर पहुंचेंए जिसमें उन्होंने धौलपुर की चारों विधानसभाओं के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और पार्टी संगठन से संबंधित वार्तालाप किया। तरुण गोयल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताया। कहा कि आजादी की दूसरी लड़ाई है। उन्होंने भ्रष्ट एवं शोषित सरकार के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा। दिल्ली, पंजाब के बाद पूरे देश में आम आदमी पार्टी को एक ईमानदार पार्टी के रूप में देखा जा रहा है। पूरे देश के लोगों की अपेक्षा सिर्फ आम आदमी पार्टी से लगी हुई है। उन्होंने धौलपुर की चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भरतपुर में होने वाली संभाग यात्रा में भाग लेने के लिए कहा। बैठक में एडवोकेट ओपी त्यागी, पूजा शर्मा, मुबीन अहमद फारुकी, सोमवीर तोमर, पंकज शर्मा, देवेंद्र सिंह मीणा, छुटलला परमार, महेंद्र सिंह परमार, मदन मोहन शर्मा, लाखन सिंह मौर्य, शब्बीर खान, साबिर खान, मनीष कुमार डांगोर, अनूप कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे देश के लोगों की अपेक्षा सिर्फ आम आदमी पार्टी से लगी हुई है। उन्होंने धौलपुर की चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भरतपुर में होने वाली संभाग यात्रा में भाग लेने के लिए कहा।

Published on:
23 Apr 2022 01:39 am
Also Read
View All