अजमेर

Weather: निकली अजमेर में धूप, मौसम में हल्की ठंडक

बुधवार को मौसम सामान्य बना हुआ है। बरसात के चलते सुबह हल्का ठंडापन महसूस हुआ।
2 min read
Mar 24, 2021
sunshine in ajmer
sunshine in ajmer

अजमेर. दो दिन तक अंधड़ और बरसात के बाद बुधवार को मौसम सामान्य है। सुबह हल्की ठंडक बनी हुई है। धूप भी धीरे-धीरे निकल रही है। आसमान में बादल नहीं दिखाई दिए हैं। अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 18.4 डिग्री पर कायम है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अजमेर, ब्यावर, पुष्कर, पीसांगन, मांगलियावास, किशनगढ़, सरवाड़ और अन्य इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बरसात और कई जगह ओलावृष्टि हुई थी। बुधवार को मौसम सामान्य बना हुआ है। बरसात के चलते सुबह हल्का ठंडापन महसूस हुआ। 7.30 बजे सूरज दिखाई दिया। रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी बनी हुई है।

क्यूं बना ऐसा मौसम...
पश्चिमी विक्षोभ के असर से रेतीला तूफान उठा। आसमान में कम्यनोलानिम्बस बादल बने। इससे हवा में ठंडापन हो गया। कई इलाकों में अंधड़, बरसात और ओलावृष्टि हुई। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम में हल्की नमी और ठंडक बनी रहेगी।

वेबसाइट से हटाया प्रधानाध्यापक पद का नोटिसफिकेशन

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद की भर्ती के लिए जारी अधिसूचना को अचानक वेबसाइट से हटा लिया। आवेदन बुधवार से भरे जाने थे। इसके सरकार से मार्गदर्शन जैसे तर्क दिए गए हैं। हालांकि ठोस वजह सामने नहीं आई है।

संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय के तहत 83 पदों पर भर्तियां होनी है। इनमें सामान्य वर्ग में 21, विधवा 2, सामान्य महिला वर्ग में 6, अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग में 11, विधवा वर्ग में 1, सामान्य महिला वर्ग में 3, अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग में 7, सामान्य महिला वर्ग में 2, विधवा वर्ग में 1, अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग में 12, सामान्य महिला वर्ग में 1, विधवा वर्ग में 1, एमबीसी में सामान्य वर्ग के 3, सामान्य महिला वर्ग में 1 और ईडब्ल्यूएस में सामान्य वर्ग के 6 और सामान्य महिला वर्ग के 2 पद शामिल हैं। आयोग ने भर्ती की अधिसूचना 19 मार्च को वेबसाइट पर जारी की थी।

अचानक हटाई अधिसूचना
आयोग ने प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय की अधिसूचना को वेबसाइट से हटा लिया है। जबकि आवेदन 24 मार्च से 23 अप्रेल तक लिए जाने थे। अधिसूचना हटाने के पीछे आयोग ने सरकार से कुछ बिंदुओं पर मार्गदर्शन लिया जाना बताया।

Published on:
24 Mar 2021 07:55 am