5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer : अजमेर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी, प्रतिभाओं का किया सम्मान

Ajmer : डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 80वें स्वाधीनता दिवस समारोह में अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में ध्वजारोहण किया। मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिभाओं का सम्मान किया।
2 min read
Google source verification
deputy cm diya kumari hoisted tricolor in ajmer respect for talents

Ajmer : अजमेर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने फहराया तिरंगा। फोटो-DIPR

Ajmer : डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 80वें स्वाधीनता दिवस समारोह में अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में ध्वजारोहण किया। उन्होंने यहां मार्चपास्ट की सलामी लेने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 87 व्यक्तियों, संस्थाओं व अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अभिषेक गोयल ने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े का संदेश पठन किया। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमने केवल आजादी नहीं पाई थी बल्कि एक ऎसे भारत के निर्माण का संकल्प लिया था, जहां हर नागरिक को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास विकास की कार्यशैली बन चुका है। भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारे (जीवाईएएन) गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी है। गरीब का सम्मान, युवा का आत्मविश्वास, किसान की शक्ति और नारी का नेतृत्व-यही नए भारत की पहचान बन रहे हैं।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि अब योग को वैश्विक पहचान मिली है। निर्यात, निवेश और औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा मिला। मेक इन इंडिया के तहत हथियारों से लेकर आधुनिक तकनीक तक भारत में निर्माण को बल मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को लेकर सरकार सुशासन, पारदर्शिता को अपनाते हुए कार्य कर रही है। राजस्थान विकास की नई संभावनाओं का प्रदेश बन रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में जन सहभागिता से विकास तीव्र गति से होगा।

पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून ने की परेड

समारोह में परेड कमांडर उप अधीक्षक गोमाराम के नेतृत्व में परेड की गई। सीआरपीएफ पुरुष प्लाटून के दल का नेतृत्व उपनिरीक्षक प्रदीप ने किया। राजस्थान पुलिस पुरुष प्लाटून का नेतृत्व उप निरीक्षक राकेश कुमार ने किया। इसी प्रकार उपनिरीक्षक दिलीप मुक्कड़ ने राजस्थान पुलिस महिला कालिका प्लाटून, पीसी रणवीर सिंह हाडीरानी महिला प्लाटून, उप निरीक्षक विकास ओजवानी ने होमगार्ड पुरूष प्लाटून, सुभानन्द कुमार ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल स्काउट प्लाटून, फाल्गुनी शेरा ने हरिसुन्दर बालिका स्कूल गाइड की प्लाटून का, धीरेन एवं अर्पिता ने एमपीएस स्कूल चाचियावास ने तथा अन्वी बोयल ने हिन्दुस्तान स्काउट गाईड से नेतृत्व किया। राजस्थान पुलिस के बैंड ने अशोक कुमार थापा के निर्देशन में देशभक्ति पूर्ण धुनें प्रस्तुत की।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कृष्णगंज के संयोजन में 210 से अधिक छात्राओं का सामूहिक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गीत समुच्च पर शानदार प्रस्तुति दी गई। इसमें सावित्री राजकीय बालिका विद्यालय, केन्द्रीय बालिका विद्यालय, ईस्ट पॉइन्ट, ख्वाजा मॉडल बालिक स्कूल, वृदांवन पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल स्कूल, महाराजा अग्रसेन एवं एचकेएच की बालिकाओं ने भाग लिया।

विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का किया प्रदर्शन

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 504 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सेनानियों का हुआ सम्मान

मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार एवं सैनानियों के परिजनों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग