
-हर घर तिरंगा अभियान के तहत रयान इंटरनेशनल स्कूल
Bअजमेर. B हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज अजमेर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में रयान इंटरनेशनल स्कूल, अजमेर के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जहां से विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ वरूणसागर चौराहा की ओर रवाना हुए। विद्यार्थियों की अनुशासित एवं जोशपूर्ण सहभागिता ने पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर रयान इंटरनेशनल स्कूल, अजमेर की प्रधानाचार्या संगीता आचार्य ने भी विद्यार्थियों के साथ रैली में सहभागिता की और उनका उत्साहवर्धन किया। उनके नेतृत्व एवं सहभागिता ने विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और प्रबल किया।
Updated on:
15 Aug 2026 06:00 am
Published on:
15 Aug 2026 06:00 am
