15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो-माइक्रोबायोलॉजी सेंट्रल लैब में दो नई अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

-जेएलएन अस्पताल में प्राचार्य डॉ. सामरिया ने किया लोकार्पण


Bअजमेर.B जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर की 119 माइक्रोबायोलॉजी सेंट्रल लैब में दो नई अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गई। मशीनों का लोकार्पण प्राचार्य डॉ. अनिल सामरियाकी ओर से फीता काटकर किया गया।



इस अवसर पर अस्पताल अधाीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने बताया कि इन नई मशीनों के माध्यम से विभिन्न मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टाइफस एवं हेपेटाइटिस-ए वायरस सहित अन्य महत्वपूर्ण जांचें की जा सकेंगी।



माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता परिहार ने बताया कि इन मशीनों के शुरू होने से अब हेपेटाइटिस-ए, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी से संबंधित विभिन्न मार्क्स की जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही हेपेटाइटिस-बी के इम्यून स्टेटस का भी पता लगाया जा सकेगा। इससे मरीजों को आधुनिक एवं त्वरित जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्योत्सना चांदवानी ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. जे.पी. नारायण, उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव, डॉ. ओ.पी. पचौरी, डॉ. एम.पी. शर्मा, डॉ. दिग्विजय, डॉ. हर्षवर्धन एवं सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई मशीनों की स्थापना से जेएलएन अस्पताल में संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।