अजमेर

ये है ग्लोबल वार्मिंग…जाते अक्टूबर में जून जैसी धूप और गर्माहट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 28, 2018
temprature increase in october
temprature increase in october

अजमेर.

तीखी धूप और गर्मी ने रविवार को भी परेशान किया। लोगों को सुबह से शाम तक कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा। पारे में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।

मौसम में घुली सुबह की ठंडक धूप निकलने के बाद गर्माहट में बदल गई। लोग सुबह से धूप और गर्मी से परेशान रहे। तपती दोपहरी में सडक़ों पर भी ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 0.9 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई।

पारे में उतार-चढ़ाव
इस बार पारा 10 अक्टूबर तक 35 से 36 डिग्री तक बना हुआ था। 11 से 13 अक्टूबर तक यह मामूली गिरावट के साथ 34 डिग्री पर पहुंचा। 15 से 17 अक्टूबर तक यह फिर 35 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि 18 अक्टूबर को 34.7 डिग्री रहा।

इसके बाद 20 से 25 अक्टूबर तक तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच कायम रहा। 26 से 28 अक्टूबर तक यह फिर 35.1 से 35.7 डिग्री के बीच कायम है। मालूम हो कि पिछले साल तो 15 अक्टूबर को ही तापमान उछलता हुआ 39.2 डिग्री तक पहुंच गया था।

इसके बाद पूरे अक्टूबर में पारा 35 से 38 डिग्री के बीच बना रहा था। इस साल अक्टूबर में फिलहाल पारा 37 डिग्री के पार नहीं पहुंचा है।

Published on:
28 Oct 2018 06:15 pm