अजमेर

weather report: दिन में तीखी धूप और गलन, सुबह-शाम सर्द

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Dec 30, 2018
land allotment case

अजमेर.

जाते साल में सर्दी के तेवर बने हुए हैं। रविवार को दिनभर धूप में तीखापन रहा। अलबत्ता सुबह-शाम सर्दी ने कंपकंपाए रखा। अलबत्ता इन दिनों न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच कायम रहा है।

ये भी पढ़ें

जमा करा दिए लाखों रुपए, फिर भी नहीं हो सका ये खास काम

पिछले चार-पांच दिन से पारे में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। अलसुबह से ही मौसम सर्द रहा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड के चलते लोगों को घरों में कैद रहना मुनासिब समझा। नलों का पानी बर्फ जैसा महसूस हुआ। धूप निकले के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ।

ठंड से राहत पाने के जतन

दोपहर तक धूप में तीखापन बढ़ गया। लेकिन गलन के कारण घरों और दफ्तरों लोगों ने गुनगुनी धूप में वक्त बिताया। शाम होते-होते ठंड ने फिर पैर पसार लिए। कई जगह लोग अलाव के सहारे बैठकर ठंड से राहत पाने के जतन करते दिखे। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज हुआ।

जनवरी में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। इसके चलते लोगों की धूजणी छूट सकती है। जनवरी में ही मावठ पडऩे के भी आसार हैं। प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

सबसे बड़ा सवाल..जनवरी में होगा या नहीं दीक्षान्त समारोह

Published on:
30 Dec 2018 04:25 pm
Also Read
View All