अजमेर

Weather watch: फरवरी में बदल रहा मौसम, बढ़ रहा धूप में तीखापन

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Feb 17, 2019
change weather

अजमेर.

मौसम के मिजाज रविवार को भी बदले नजर आए। सुबह से आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां नजर आई। बाद में तेज धूप और गर्माहट ने लोगों को परेशान किया। हवा संग धूल भी उड़ी। न्यूनतम तापमान उछलकर 15.4 डिग्री पर पहुंच गया। चार दिन में पारे में 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें

Valentine’s day पर इस बात को लेकर दो गांवों के लोग हुए आमने – सामने , देखें वीडियो

सुबह बादलों की टुकडिय़ां मंडराती दिखी। सर्दी का असर भी कम महसूस हुआ। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया। बाद में हवा संग धूल उड़ती रही। धूप में तीखापन होने से गर्माहट भी महसूस हुई। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है, कि सर्दी का असर मार्च के दूसरे पखवाड़े तक बना रह सकता है।


पारे में उतार-चढ़ाव का दौर

फरवरी के शुरुआत से पारे में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते यह 7 और 8 फरवरी को नीचे लुढक़ता हुआ 6 डिग्री पर पहुंच गया। 9 और 11 फरवरी तक तापमान 6.3 से 8.8 डिग्री के बीच रहा। 12 फरवरी को यह उछलकर 12.8 और 13 फरवरी का 13.6 और 14 फरवरी को यह 15.4 और 16 फरवरी को 15 डिग्री पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

video : गुर्जर समाज के पंच पटेलों ने किया हाइवे जाम- सड़क पर बैठकर कर रहे प्रदर्शन
Published on:
17 Feb 2019 10:10 am
Also Read
View All