अजमेर

बारात में नाच गा रहे थे मेहमान, अचानक पहुंची फोर्स, दूल्हे और बारात को घेर लिया… वजह जानकार हैरान रह गए लोग

Ajmer News: इस शादी के वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Jan 22, 2025
demo image

Ajmer News: खबर राजस्थान के अजमेर जिले से है। अजमेर में एक दलित दूल्हे को सुरक्षा देने के लिए कई थानों का जाब्ता पहुंचा। करीब सत्तर से 75 पुलिसकम्रियों ने पूरी बारात घेरी तब जाकर शादी संभव हो सकी। पुलिस को दूल्हे और बारात पर हमले होने की संभावना का पत्र सौंपा गया था, उसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई थी। इस शादी के वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।

दरअसल जिले के श्रीनगर थाना इलाके में स्थित लवेरा गांव का यह नजारा था। गांव में रहने वाले नारायण लाल रैगर की बेटी की शादी में बारात को पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। एडिशनल एसपी डॉ. दीपक समेत करीब 75 पुलिसकर्मी बारात को घेरकर चलते रहे। बारात दुल्हन के दरवाजे पहुंची और उसके बाद विवाह की अन्य रस्में पूरी हुई तब तक भी वहां जाब्ता तैनात रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायण लाल ने थाने में पत्र सौपा था। करीब बीस साल पहले उनकी बहन की बारात को लेकर भी इसी तरह विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठने दिया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस जाब्ता पहुंचा था। इस बीच घोड़ी वाला भी घोड़ी लेकर गायब हो गया था। इन तमाम विवाद के बाद पुलिस जीप में बैठकर दूल्हा विवाह स्थल पर पहुंचा था। इस घटना को याद करते हुए इस बार नारायण लाल ने पहले ही पुलिस को पत्र सौंपा और पुलिस ने नियमानुसार बारात में सुरक्षा बंदोबस्त किया।

Published on:
22 Jan 2025 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर