Rajasthan Student Union Election 2019 Result : सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय : अध्यक्ष पद पर NSUI की अनुप्रिया 3 मतों से विजयी
अजमेर.
राजस्थान के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के छात्र संघ चुनाव (Rajasthan Student Union Election 2019 )
में 30 साल बाद महिला को अध्यक्ष पद का ताज हासिल हुआ है। 18 साल के अंतराल के बाद NSUI ने ABVP के गढ़ को किले को धराशायी कर दिया है। चुनाव में एनएसयूआई की अनुप्रिया चौधरी ने 3 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
अनुप्रिया चौधरी को 877 मत प्राप्त हुए। उन्होंने ABVP प्रत्याशी पुष्पेंद्र साहू को हराया। उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह रावत को 997, महासचिव पद पर सूर्यप्रकाश जोशी को 988 और संयुक्त सचिव पद पर कमलेश बक्सानी को 995 मत मिले। तीनों क्रमश: 255, 236 व 254 मतों के अंतर से विजयी रहे।
ब्यावर कॉलेज : इनकी हुई जीत- (Student Union Election 2019 Result )
अध्यक्ष : एनएसयूआई की अनुप्रिया चौधरी
उपाध्यक्ष : एबीवीपी के विनोदसिंह रावत
महासचिव : एबीवीपी के सूर्यप्रकाश जोशी
संयुक्त सचिव : एबीवीपी के कमलेश बक्सानी
मतदान प्रतिशत : एक नजर-
एसडी कॉलेज में वर्ष 2015 में हुए चुनाव (Student Union Election 2019 Result )में कुल 3 हजार 742 में से एक हजार 987 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 53.13 रहा। वर्ष 2016 में 3654 में से दो हजार विद्यार्थियों ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 54.89 रहा। वर्ष 2017 में 3829 मतदाताओं में से 979 ने वोट डाले। यहां 2825 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। एसडी कॉलेज में मतदान का प्रतिशत 25.56 प्रतिशत रहा। वर्ष 2018 में 44.65 फीसदी विद्यार्थियों ने वोट डाले। इस साल 42.82 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा।
बरसों का वर्चस्व टूटा-
आंकड़ों की बात करें तो एसडी कॉलेज में एनएसयूआई ने लगभग 18 साल बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। वर्ष 2001 के चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशी धरमदास अटवाल अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से इस सीट पर लगातार एबीवीपी का कब्जा रहा। वहीं इन चुनाव में लगभग 30 साल बाद कॉलेज को महिला अध्यक्ष मिली है। इससे पूर्व वर्ष 1989 में एबीवीपी की आशु आर्य अध्यक्ष बनी थी।