
हिमांशु धवल
अजमेर. महिलाएं किसी से कम नहीं है। वह ट्रेन तो क्या प्लेन उड़ा रही है। यह गर्व की बात है। महिलाओं को सम्मान किया जाना चाहिए। यह बात अजमेर-आगराफोर्ट ट्रेन की सीनियर लोको पायलट कानपुर निवासी हैप्पी देवी ने पत्रिका से विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग से ही यह मुकाम पाया है। माता-पिता ने उनकी और भाई आनंद प्रकाश जो डिफेंस में हैं, कि पढ़ाई में किसी तरह का अंतर नहीं किया। परिवार ने उन्हें सदैव आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया है। युवतियों को आगे बढकऱ चैलेंज लेने चाहिएं। इससे ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। हैप्पी देवी ने बताया कि बचपन से ही टेक्निकल लाइन में जाने की इच्छा थी। इसके कारण ट्रेन चलाने की ठानी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि बालिका और युवतियों को लक्ष्य निर्धारित कर अच्छी तरह पढ़ाई करनी चाहिए। पढ़ाई से ही मनचाहा मुकाम पाया जा सकता है। साथ ही परिवार को भी पूरा सहयोग करना चाहिए। उनके पिता रामगणेश डिफेंस में हैं। मां कुसमा देवी हाउस वाइफ हैं।