www.patrika.com/rajasthan-news
अजमेर.
महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता, साहस और मेहनत के बूत कामयाबी पाई है। सेना, प्रशासनिक सेवा, राजनीति, शिक्षा, खेलकूद, अभिनय, बैंकिंग, उद्योग, प्रौद्योगिकी और पुलिस सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं परचम लहरा रही हैं। नारी शक्ति ने असंभव को संभव करके दिखाया है। महिलाओं ने साबित किया है, कि वे गृहिणी होने के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र को कुशलता से संभाल सकती हैं। अपने दृढ़ इरादों और उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्होंने अपना खास मुकाम बनाया है।
मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार
अजमेर में भी महिलाओं ने भी अपने दम पर कामयाबी अर्जित की है। ऐसी 10 चुनिंदा नारी शक्ति का रविवार को एफएम तडक़ा सम्मान करेगा। समारोह वैशाली नगर होटल ब्राविया में शाम 3 बजे होगा। आरजे नितिन ने बताया कि समारोह में राजस्व मंडल की रजिस्ट्रार विनिता श्रीवास्तव, आयुर्वेद विभाग की निदेशक स्नेहलता पंवार और उप मुख्य वन संरक्षक सुदीप कौर अतिथि होंगी। विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों को लेकर काफी महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।