अजमेर

Accident-आरएमएस ऑफिस की बिल्डिंग से श्रमिक की गिरने से हुई मौत

हादसा : साथियों के साथ बिल्डिंग पर रंग-रोगन करने आया था मृतक, राजकीय रेलवे पुलिस कर रही है मामले में अनुसंधान
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2019, 3:05 PM IST
Accident-आरएमएस ऑफिस की बिल्डिंग से गिरने से श्रमिक की मौत
Accident-आरएमएस ऑफिस की बिल्डिंग से गिरने से श्रमिक की मौत

मनीष कुमार सिंह

अजमेर.

रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे मेल सर्विस(आरएमएस) ऑफिस की इमारत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक इमारत पर रंग-रोगन करने आया था। काम शुरू करने से पहले ही युवक इमारत की तीसरी मंजिल की छत से गिर गया। पार्किंग क्षेत्र के पक्के फर्श पर गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस मामले में पड़ताल में जुटी है।

थानाप्रभारी सुशीला विश्नोई ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरएमएस ऑफिस की इमारत पर रंग-रोगन का काम चल रहा है। बुधवार को रामगंज अजयनगर निवासी योगेश भी काम करने आया था। साथी श्रमिकों के साथ वह काम शुरू करने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक तीसरी मंजिल से संतुलन बिगडऩे वह पार्किंग एरिया में पक्के फर्श पर गिर गया। मुंह के बल गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। साथी श्रमिक उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।

तलाकशुदा, दो बच्चों का पिता

रिश्तेदारों ने बताया कि योगेश का पत्नी से तलाक हो चुका है। उसके दो बच्चे है। वह बुधवार को पहली मर्तबा दोस्तों के साथ काम करने के लिए रेलवे स्टेशन पर आरएमएस ऑफिस पर आया था। यहां सुबह काम समझाने के दौरान योगेश ने संतुलन खो दिया। पुलिस मालमे की पड़ताल में जुटी है।

टहनी पकने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि योगेश जब इमारत से गिरा तो उसने पेड़ की टहनी पकडऩे का प्रयास किया लेकिन मीठे नीम की टहनी कच्ची होने से वह टूट कर उसके साथ नीचे आ गई। सीधे जमीन से टकराने से योगेश के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

Published on: