अजमेर

नशे की झोंक में झालरे में कूदा, युवक जख्मी

दरगाह परिसर स्थित झालरे में बुधवार एक नशेड़ी युवक कूद गया। झालरे में चट्टान से सिर टकराने से वह जख्मी हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2019, 10:16 AM IST
Young man drunk jumped in Dargah Jhalra, injured
नशे की झोंक में झालरे में कूदा, युवक जख्मी

दरगाह कमेटी के कर्मचारियों ने निकाला

अजमेर. दरगाह(Dargah) परिसर स्थित झालरे में बुधवार एक नशेड़ी युवक कूद गया। झालरे में चट्टान से सिर टकराने से वह जख्मी हो गया। दरगाह कमेटी के कर्मचारियों ने उसको झालरे से बाहर निकाल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया।

दरगाह थाना पुलिस के अनुसार अपराह्न करीब 3 बजे दरगाह परिसर में स्थित झालरे में लाखन कोटड़ी निवासी साबिर अली नशे की झोंक में कूद गया। इस पर वहां मौजूद जायरीन ने शोर मचाया। शोर सुनकर दरगाह कमेटी के कर्मचारी झालरे में सीढ़ी के रास्ते पहुंचे और साबिर को बाहर निकाला। नशे की हालत में होने से उसे काबू करने में पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा। वह पानी से बाहर निकलने को तैयार नहीं था। उसे पुलिस ने जबरन जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

नशेडिय़ों का जमावड़ा

दरगाह और दरगाह के आसपास नशेडिय़ों का जमावड़ा लगा रहता है। दरगाह क्षेत्र में सोलखम्बा गेट, अंदर कोट, अम्बाबाव क्षेत्र जहां नशेडिय़ों की भीड़ मौजूद रहती है। साबिर भी सोलखम्बा गेट के पास से झालरे तक पहुंचा। यहां आमजन का आना मना है लेकिन साबिर ने इस रास्ते से झालरे तक पहुंच छलांग लगा दी।

सुरक्षा के नहीं इंतजाम

दरगाह परिसर में झालरे के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जबकि दरगाह परिसर में हजारों की संख्या में हमेशा जायरीन की मौजूदगी रहती है। बारिश के चलते इस बार झालरे में पानी की आवक भी हुई है।

Published on: