अजमेर

YOUR MLA: पढ़ें क्या कहते हैं वासुदेव देवनानी अजमेर के लिए…आखिर चौथी बार खेल रहे हैं पारी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Mar 07, 2019
vasudev devnani
vasudev devnani

अजमेर.

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से पत्रिका टीवी पर खास साक्षात्कार। एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे जनता को सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वे कितने जागरूक हैं, पर्यटन को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र में आमजन को चिकित्सा, पेयजल, बिजली को लेकर उनका क्या विजन है, इसको लेकर पत्रिका की एक रिपोर्ट।

सवाल: विधायक का विजन क्या है?

जवाब: जब राजनीति में आया मिशन एक लेकर आया। जनसमस्याएं सुनीं जाएं, चौथी बार जनता ने आशीर्वाद दिया है। जेएलएन मेडिकल कॉलेज में कैथलेब बने, सडक़ों का विस्तार हो, दूसरे चुनाव में भी कई काम कराए लेकिन सरकार नहीं बन पाई। तीसरे कार्यकाल में पाथ वे बने, सडक़ों का विकास, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बेहतर हो, मेरे क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बने। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से स्मार्टसिटी, अमृत योजना, ह्रदय योजना से काम हुआ। जनता की अपेक्षी रहती है कि उनका जनप्रतिनिधि उनके बीच रहे। यही वजह है कि दु:खद समाचार मिलने पर अधिकांश उठावना कार्यक्रम में पहुंचता हूं। एक अच्छी टीम तैयार होनी चाहिए, चट्टान की तरह भाजपा की टीम खड़ी हुई है। शिक्षा मंत्री का दायित्व मिला तो प्रदेश को 26 वें से दूसरे नम्बर पर लाने का काम किया। मा.शि. बोर्ड में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 57 से 80 प्रतिशत तक पहुंचाया।

सवाल: चुनाव से पूर्व आपने क्षेत्र की जनता के लिए क्या वादा किए? इन्हें पूरा करने के लिए आप क्या प्रयास कर रहे हैं?

जवाब: स्मार्टसिटी, साइंस पार्क, नगर वन उद्यान, पाथ वे, सुभाष उद्यान का नवीनीकरण का वादा किया और कुछ लगभग पूरे हो गए और शेष कार्य चल रहे हैं। मेडिसिटी के लिए प्रयत्न जारी है। पानी की समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हुआ।

सवाल: स्मार्टसिटी में सबसे पहली जरूरत है 24 घंटे पेयजल आपूर्ति होनी चाहिए, मगर इसकी व्यवस्था सरकार नहीं कर पाई, आखिर क्या वजह रही?

जवाब: प्रकृति व बारिश की कमी से बीसलपुर में पानी नहीं आया, अजमेर में बीसलपुर पेयजल के स्टोरेज, पाइप लाइनें बदलने के लिए भाजपा सरकार ने करीब 103 करोड़ रुपए स्वीकृत किए और अधिकांश काम पूरा हो गया, शेष चल रहा है। भाजपा की राज्य सरकार से करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से ब्राह्मी नदी का पानी बीसलपुर बांध में लाने की योजना स्वीकृत करवाई। इस योजना पर काम जल्द शुरू करवाने के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

सवाल: अब आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?

जवाब: अजमेर में पेयजल समस्या का समाधान, 24 घंटे के अंतराल में पेयजल आपूर्ति। स्मार्ट सिटी के अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाना। शहर की यातायात व्यवस्था के लिए एलिवेटेड रोड का कार्य पूर्ण करवाना। स्मार्ट क्लास और विकसित करवाना। शैक्षिक हब बनाना।

Published on:
07 Mar 2019 09:14 am