6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अर्जुन कपूर ने इसलिए  सुबह-सुबह की दरगाह की जियारत
Play video

अर्जुन कपूर ने इसलिए सुबह-सुबह की दरगाह की जियारत

अजमेर बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता अर्जुन कपूर ने मंगलवार सुबह अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजरी दी और अकीदत की चादर फूल पेश किए।
Google source verification

अर्जुन कपूर सुबह करीब साढे ५ बजे दरगाह पहुंचे। उन्हें देखकर प्रशंसकों ने अपने साथ सेल्फी लेने को कहा। लेकिन अर्जुन ने जियारत से पहले फोटोग्राफी करने से मना कर दिया। वे आस्ताने में पहुंचे जहां बॉलीवुड सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने उन्हें जियारत कराई और दस्तारबंदी कर दरबार का तबर्रुख भेंट किया। आस्ताने से बाहर आने के बाद प्रशंसकों ने अर्जुन से साथ सेल्फी भी ली। उल्लेखनीय है कि अर्जुन कपूर का नाम इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनो कई मौकों पर साथ-साथ नजर आते है। दोनो की शादी की अटकले भी लगाई जा रही है। अर्जुन कपूर ने फिल्म गुंडे, मुबारकां, हाल्फ गर्लफ्रेन्ड, इशकजादे, नमस्ते कनेडा जैसे कई फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि उनका करियर अब तक सामान्य रहा वे कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाए है।