'पत्रिका इन एजुकेशन' समर कैंप पत्रिका इन एज्यूकेशन तथा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पुलिस लाइन में आयोजित समर कैंप-2023 के तहत मंगलवार को शिविरार्थियों ने कई विधाएं सीखीं। युवा जोश, उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण लेकर खुद को तराशने में जुटे हैं।
अजमेर. पत्रिका इन एज्यूकेशन तथा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पुलिस लाइन में आयोजित समर कैंप-2023 के तहत मंगलवार को शिविरार्थियों ने कई विधाएं सीखीं। युवा जोश, उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण लेकर खुद को तराशने में जुटे हैं।
बढ़ता है आत्मविश्वास
फ्रेंच भाषा विश्व में इंग्लिश के बाद सबसे अधिक बोली जाती है। नई भाषा सीखने से स्मरण शक्ति में विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और करियर में उम्मीद बढ़ती है। नए लोगों से जुड़ाव होता है और यह आपको मल्टीटास्किंग बनाती है।
विपिन जैन ( फ्रेंच टीचर एवम मार्शल आर्ट ट्रेनर)
पत्रिका इन एजुकेशन की ओर से लगाए गए समर कैंप में पहली बार आई हूं। यहां पर मॉडलिंग का कोर्स सीख रही हूं। कैंप में आने से मेरा कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा है। बीएससी के बाद बीएड कर रही हूं।अनुष्का गौतम
समर कैंप में पहली बार आया हूं। मॉडलिंग का कोर्स कर रहा हूं। कम फीस में बहुत कुछ अच्छा सिखाया जा रहा है। छोटे भाई व माता भी साथ आती हैं।
फैजसमर कैंप में बच्चों को मेहंदी व रंगोली आर्ट सिखा रही हूं। कैंप में बच्चों को अरेबिक,वेस्टर्न मेहंदी व राजस्थान आर्ट की रंगोली सिखा रही हूं।
सविता परवीन चौहान
चिकित्सा शिविर में 563 रोगियों की जांच
अजमेर.पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट, नवाब का बेडा़ अजमेर व भारतीय सेवा समाज के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 563 रोगियों की जांच की गई। प्रबंधक महादेवमल के अनुसार वैद्य राजेश बरसाना ने शिविर में डायबिटीज, गठिया साइटिका, दमा लीवर और पथरी ब्लड पेशर, कमर दर्द की जांच की। साथ ही 30 दिन की दवाई वितरित की गई।