https://www.patrika.com/rajasthan-news/
अजमेर। अजमेर कलेक्ट्रेट पर शहर जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता डाक बंगले पर इकट्ठे होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अजमेर कलेक्ट्रेट पर शहर जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता डाक बंगले पर इकट्ठे होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां पर जमकर नारेबाजी की और मानव श्रृंखला बनाई और कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि राजस्थान सरकार के द्वारा गौरव यात्रा के नाम पर राजस्थान की आम जनता के साथ धोखा किया जा रहा है, जिस के विरोध में युवा कांग्रेस शहर अजमेर के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीजेपी हाए हाए के नारे लगाए गए।
राज्य को 2.29 लाख करोड़ के कर्ज में डुबोया, फिर कैसे बढ़ा गौरव
उधर जयपुर में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सवाल किया है कि प्रदेश को चार साल में 2.29 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डुबो दिया है, फिर कैसे गौरव बढ़ा। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री की 40 दिवीसय यात्रा में रोजाना एक सवाल पूछा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को पांचवा सवाल किया कि गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए गए थे कि प्रदेश पर 1.25 लाख करोड़ का कर्जभार डाल दिया गया है। इससे प्रदेश बीमारू राज्य बन गया है। परन्तु सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री राजे ने भाजपा सरकार बनने के बाद अपने पहले बजट में जो वित्तीय स्थिति बताई उसके अनुसार प्रदेश पर कर्ज 1.09 लाख करोड़ रुपए ही था। पायलट ने कहा कि आज भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण पिछले चार सालों में प्रदेश पर कर्ज 2.29 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। यह वर्ष 2018-2019 के बजट में स्पष्ट रूप से वर्णित है। ऐसे में प्रदेश पर लगातार कर्ज का भार बढ़ रहा है तो किस आधार पर वे प्रदेश को विकसित करने के दावे कर रही हैं। राजकोषीय घाटा भी नियंत्रण से बाहर हो गया है, जिससे सरकार का वित्तीय संतुलन गड़बड़ा गया है।