अजमेर

जोनवार होगा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान

लगाए जाएंगे शिविर हरकत में डिस्कॉम,आदेश जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2020, 8:04 AM IST
Feature image

अजमेर.लॉक डाउन अवधि के दौरान टाटा पावर द्वारा शहर में उपभोक्ताओं power consumers को जारी किए गए बिलों में विसंगतियों problems की अब जोनवार Zone wise जांच solved होगी। इसके लिए शहर में शिविर लगाए जाएंगे। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने अधीक्षण अभियंता (एसीसी) गोपाल चतुर्वेदी इस सम्बन्ध में गुरुवार को आदेश जारी करते हुए निगम के दो सहायक अभियंता तथा एक एओ तथा एक सहायक राजस्व अधिकारी की कमेटी गठित कर दी है। जनसुनवाई मेंअजमेर डिस्कॉम व टाटा पावर के प्रतिनिधि सम्मलित रूप से करेंगे। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया को बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अधिक बिल भेजे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव भी जांच के निर्देशित कर चुके हैं। जिला कलक्टर ने मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए थे।

कब कहां लगेगा शिविर

शुक्रवार को सुबह 10 से दोहपर 3 बजे तक हजारी बाग पावर हाउस( सब डिवीजन/ जोनल मैनेजर डी-1) पर इस पावर हाउस से सम्बन्धित उपभोक्ताओं की सुनवाई की जाएगी। 27 जून को सब डिवीजन /जोनल मैनेजर (डी-5) कार्यालय वैशाली नगर में सुनवाई होगी। 27 जून को सब डिवीजन/जोनल मैनेजर (डी 2/3) हाथीभाटा पावर कार्यालय सुनवाई होगी। 1 जुलाई को सब डिवीजन/जोनल मैनेजर शास्त्री नगर कार्याल में सुनवाई होगी। 5 जुलाई को सब डिवीजन/जोनल मैनेजर (मेयो कॉलेज/डी-4) कार्यालय पवर्तपुरा में सुनवाइ होगी।

पहले लेना होगा टोकन

निगम के आदेश के अनुसार अपनी शिकायत की सुनवाई से पूर्व उपभोक्ता को टोकन लेना होगा। जिससे अनावश्यक भीड़भाड़ नहीं हो तथा कोविड-19 के निर्देशों की पालना भी हो सके। शिविर में सेनेटाइजर,थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था, उपभोक्ताओं को बैठने के लिए कुर्सिसरं, छाया के लिए टेंट, पानी तथा सुरक्षा गार्ड आदि की व्यवस्था टाटा पावर को करनी होगीा।

Published on: