अलीगढ़

शशि थरूर के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर शुरू हुआ बवाल।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 3:23 PM IST
shashi tharoor
shashi tharoor

अलीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का 'हिंदू पाकिस्तान' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अलीगढ़ के मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संघ विचारक नेता मोहम्मद आमिर रशीद ने घोषणा की है कि जो भी शशि थरूर के चेहरे पर कालिख पोतेगा, उसे 11 हजार के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

2019 में कांग्रेस भुगतेगी इसका खामियाजा
मोहम्मद आमिर रशीद ने कहा कि छोटी राजनीति करने वालों ने ऐसी बयानबाज़ी कर भारतीय हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हिन्दू समाज को बदनाम करना बंद करे। शशि थरूर का ये बयान दुनिया के सबसे प्राचीन व उदारवादी धर्म अनुयायियों की सभ्यता और संस्कृति पर सीधा हमला है। उन्होंने देश के हिन्दू धर्म को गाली दी है और हिन्दू धर्म अनुयायियों को विश्व में बदनाम करने का कार्य किया है। देश की जनता शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ़ नहीं करेगी। इसका खमियाज़ा कांग्रेस को 2019 में भुगतना पड़ेगा।

हिन्दू मुस्लिम एकता हमारी सांस्कृतिक विरासत
संघ विचारक आमिर रशीद ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम एकता हमारी सांस्कृतिक विरासत है। शशि थरूर के बयान से देश के राष्ट्रवादी मुसलमानों में भी गहरा दुःख है। शशि थरूर, सुशील शिंदे, दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अय्यर ये सब राहुल गांधी के इशारे पर हिन्दू समाज को बदनाम करने की लगातार साज़िशें करते आ रहे हैं। अगर शशि थरूर को पाकिस्तान अच्छा लगता है तो वहीं चले जाएं।

सत्ता पाने के लिए बौखलाई है कांग्रेस
आमिर ने कहा कि यह कांग्रेस देश के लिए ख़तरा है। इन लोगों से देश में खुशहाली देखी नहीं जा रही है। ये कांग्रेसी 2019 में हर क़ीमत पर अपनी सरकार बनाने की रीति नीति से देश में आईएसआईएस के लिए ज़मीन तैयार करने में लगे हैं। सत्ता से दूर रहने के कारण ये लोग बौखला गए है और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। देश के राष्ट्रवादी युवा इनको कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

शशि थरूर ने ये कहा था
शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर बीजेपी दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो हमारा लोकतांत्रिक संविधान नहीं बचेगा। वो संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को तहस-नहस करके एक नया संविधान लिखेंगे। उनका नया संविधान 'हिंदू राष्ट्र' के सिद्धांतों पर आधारित होगा। अल्पसंख्यकों को मिलने वाली बराबरी ख़त्म कर दी जाएगी और भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा।

Updated on:
13 Jul 2018, 3:23 PM IST
Published on: