
Rinku Singh and Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों परिवारों के बीच रिश्ते को लेकर बात चल रही है और जल्द ही सगाई और शादी की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि रिंकू सिंह सपा सांसद से उम्र में कितने बड़े हैं….
सपा सांसद तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। इस हिसाब से, खबर लिखे जाने तक प्रिया सरोज की उम्र 26 साल और 2 महीने है। वहीं, रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था, और इस प्रकार उनकी उम्र 27 साल, 3 महीने और 11 दिन है। इसका मतलब है कि रिंकू सिंह सपा सांसद से 1 साल 1 महीना और 11 दिन बड़े हैं।
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह पहले से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने मीडिया को बताया कि दोनों के बीच पहले से ही करीबी संबंध थे, लेकिन रिंकू सिंह का यह मानना था कि जब तक प्रिया के पिता अपनी सहमति नहीं देंगे, तब तक वे शादी के लिए कदम नहीं बढ़ा सकते। अब दोनों परिवारों की इस रिश्ते पर बात हुई और सहमति भी हो गई है।
तूफानी सरोज ने आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "क्रिकेटर रिंकू सिंह और मेरी बेटी मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज दोनों ही मेच्योर हैं। एक क्रिकेटर हैं, तो दूसरी राजनीति की खिलाड़ी। 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संसद सत्र चलेगा और 22 तारीख से 20-20 शुरू होने जा रहे हैं। दोनों अपनी सुविधा के अनुसार अभिभावकों को बताएंगे कि उनके पास समय कब है, तब इंगेजमेंट होगी।"
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई लखनऊ में आयोजित की जाएगी। संसद सत्र 30-31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा, जिसके बाद सगाई और शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।