8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नींबू, चाकू और शरीर पर सिंदूर’, रातभर से लापता युवक खंडहर में मिला, क्या है पूरा मामला

Aligarh Crime News: 'नींबू, चाकू और सिंदूर से लिपटा शरीर', उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नरबलि की आशंका का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रातभर से लापता एक युवक पुराने खंडहर में बेहोशी की हालत में मिला। इतना ही नहीं उसका पूरा शरीर सिंदूर से सना था और पास ही तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला है। जानिए पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
Aligarh crime news, Human sacrifice in Aligarh, UP police, Tantrik crime in UP,

लापता युवक खंडहर में बेहोशी की हालत में मिला (फोटो- पत्रिका)

Human Sacrifice Case In Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नरबलि की आशंका से जुड़ी एक खौफनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अकराबाद थाना क्षेत्र के पिलखना कस्बे में एक युवक पुराने खंडहर में संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला है। युवक के हाथ पैर बंधे हुए थे और पूरे शरीर पर सिंदूर पुता हुआ था। मौके पर मौजूद तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के डरावने सामान को देखकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

रात से लापता था युवक खंडहर में मिला

पीड़ित युवक की पहचान पिलखना कस्बे के ही रहने वाले शिवकुमार के रूप में हुई है। शिवकुमार बीती देर शाम से अचानक लापता हो गया था और उसके घरवाले उसे हर जगह तलाश रहे थे। इसी बीच बस्ती के लोगों को एक पुराने और वीरान खंडहर में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। जब स्थानीय लोग हिम्मत करके वहां पहुंचे तो अंदर का खौफनाक नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

चाकू, सिंदूर और नींबू नरबलि की थी पूरी तैयारी

स्थानीय लोगों की माने तो खंडहर के अंदर शिवकुमार बेहोश पड़ा था। उसके दोनों हाथ और पैर बुरी तरह से बंधे हुए थे। साथ ही उसका पूरा शरीर सिंदूर से सना हुआ था। मौके का दृश्य किसी खौफनाक फिल्म से कम नहीं था। वहां पास ही जमीन में एक धारदार चाकू भी धंसा हुआ था। इसके अलावा कलावा लिपटा हुआ नारियल, सिंदूर में सने हुए नींबू और जमीन पर कई तांत्रिक निशान भी बने हुए थे। इन सभी चीजों को देखकर साफ लग रहा था कि वहां किसी बड़े तांत्रिक अनुष्ठान या नरबलि की तैयारी चल रही थी।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती जांच तेज

घटना की भनक लगते ही अकराबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले बेहोश शिवकुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वहां मिले तंत्र-मंत्र के सभी सामान को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल युवक के होश में आने पर उससे पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।