अलीगढ़

Aligarh News: पत्नी के निजी अंग पर पति ने लगा दी ऐसी क्रीम, झुलसी हालत में महिला पहुंची थाने

Aligarh News: पति ने पत्नी के साथ ये हरकत तब की जब वो सो रही थी। जलन होने के बाद मामला खुला तो धमकी देने लगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2023, 8:57 PM IST
Aligarh News
तस्वीर प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई है।

Aligarh News: अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में एक महिला ने पति पर उसके निजी अंग को झुलसा देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह अपने कमरे में बिस्तर पर गहनी नींद में सो रही थी। तभी उसके पति ने उसके निजी अंग पर कोई क्रीम लगा दी। जिससे उसकी त्वचा झुलस गई। पत्नी ने पति की इस हरकत की शिकायत पुलिस से करते हुए FIR दर्ज कराई है।

जलन महसूस होने पर चला पता
महिला ने रोरावर थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि 13 मई की रात पति ने उसके नाजुक अंग पर कोई क्रीम लगा दी। उसे जब जलन हुई तो उसने पति से इस पर बात की। इस पर पति ने कहा कि उसने रंग निखाने की क्रीम लगाई है। पति ने किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पति की लगाई क्रीम से महिला का नाजुक अंग झुलस गया। वहीं पति माफी मांगने की बजाय मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद नाराज महिला पुलिस के पास पहुंची।

महिला ने अपने पति के खिलाफ ही मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
23 May 2023, 8:57 PM IST
Published on: