अलीगढ़

अलीगढ़ में होटल दिलाने के बहाने ले गया साथ, फिर सामने आई चौंकाने वाली कहानी,CCTV फुटेज ने खोला पूरा राज

Aligarh woman case: अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में होटल दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है।
2 min read
Jul 02, 2026
अलीगढ़ पुलिस अधिकारी जानकारी देते फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट
अलीगढ़ पुलिस अधिकारी जानकारी देते फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

Aligarh woman case: अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी ई-रिक्शा चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने होटल दिलाने के बहाने महिला को एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पहचान होने के बाद गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।

अलीगढ़ जिले के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ई-रिक्शा चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुभान निवासी नगला पटवारी, थाना क्वार्सी के रूप में हुई है। घटना में शामिल उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक देर रात एक महिला ने थाना बन्नादेवी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह रात में ठहरने के लिए होटल तलाश रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक ई-रिक्शा चालक से हुई। जिसने उसे कम किराए में होटल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि चालक महिला को एक होटल लेकर गया। वहां कमरा दिलाने में मदद की।

कमरे में पहुंचने के बाद घटना को दिया अंजाम

महिला की शिकायत के अनुसार कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन अभद्रता की और गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएचओ बन्नादेवी राजीव कुमार और सिटी एसओजी प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की।

आरोपी अस्पताल में भर्ती

इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

Updated on:
02 Jul 2026 09:53 am
Published on:
02 Jul 2026 09:10 am
Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद