अलीगढ़

Bakrid बकरीद पर आ रहे हैं अलीगढ़ तो कृपया पहले ये खबर पढ़ लें

  यातायात में परिवर्तन12 अगस्त को सुबह 5 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक लागू रहेगा।

2 min read
Aug 11, 2019
traffic route

अलीगढ़। इस बार बकरीद और सावन का सोमवार एक साथ 12 अगस्त, 2019 को है। बकरीद पर बकरों की कुर्बानी होगी। साथ ही कांवर भी लाई जाएंगी। सोरों, रामघाट और राजघाट से कांवर लाई जाती हैं। इसे देखते हुए संवेदनशील अलीगढ़ में प्रशासन चौकन्ना है। बकरीद पर खास इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात में परिवर्तन12 अगस्त को सुबह 5 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें

प्रतिबंधित मार्गों पर न जाएं

पुलिस अधीक्षक यातायात अजीज उल हक का कहना है कि बकरीद पर प्रतिबंधित मार्गों पर गुजरने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था को सही से संचालित किया जा सके।

यह भी पढ़ें

भारी वाहनों और हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग

- बन्ना देवी फायर सर्विस वाले तिराहे गूलर रोड और रघुवीर पुरी की तरफ
- मसूदाबाद चौराहे से जमीराबाद चौराहे की तरफ
- रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह जिला अस्पताल की तरफ
- कवरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की तरफ
- आगरा रोड से मामू भान्जा की तरफ
- मदारगेट तिराहे से हलवाई खाना की तरफ
- सासनीगेट चौराहे से शहर की तरफ
- इगलास रोड से कासिम नगर बाईपास की तरफ
- खैर रोड पर गोंडा तिराहे से खैर अड्डे की तरफ

यह भी पढ़ें

सभी वाहन, स्कूटर, रिक्शा, ई रिक्शा, साइकिल के लिए प्रतिबंधित मार्ग
- देहलीगेट चौराहा से खैर रोड की तरफ
- खैर रोड पशु चिकित्सालय के पास पूरा रास्ता
- खटीकान चौराहे से खैर रोड की तरफ
- हीरानगर चौराहे से खैर रोड की तरफ
- हीरानगर चौराहे से पटपटगंज तिराहे की तरफ
- हीरानगर चौराहे से चरखवालान की तरफ
- जौहरी मंदिर से चरखवलान की तरफ
- करबला से ईदगाह की तरफ
- महेशपुर फाटक से थाना क्वार्सी की तरफ
- जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की तरफ
- पुरानीचुंगी से जमालपुर की तरफ

Published on:
11 Aug 2019 07:30 am
Also Read
View All