30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एपीओ नूतन यादव हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, गिरफ्तार हुए सहअभियुक्त ने खोले चौकाने वाले राज

पुलिस ने एपीए नूतन यादव हत्याकांड का सहअभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 7:27 PM IST

APO Nutan Yadav

एपीओ नूतन यादव हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, गिरफ्तार हुए सहअभियुक्त ने खोले चौकाने वाले राज

एटा। पांच दिन पूर्व हुई सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) नूतन यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का सहअभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

यह भी पढ़ें- बृज क्षेत्र के इन पांच जिलों पर शनि का प्रकोप, हत्या-दर- हत्या

यह भी पढ़ें- #UPDusKaDum आठ वर्ष तक चार हजार मजदूरों ने लगातार किया काम, तब जाकर तैयार हुआ आगरा किला, जानिए 10 रोचक तथ्य

बता दें कि एटा में पांच दिन पूर्व हुई सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए इस हत्याकांड के सहअभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में आये आरोपी ने कुबूल कर लिया है कि दोस्ती की खातिर वो इस मामले में संलिप्त हुआ था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी धनपाल उर्फ धन्नू अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस हिरासत में आये सहअभियुक्त भारत सिंह ने इस हत्याकांड की वजह बताते हुए बताया कि मृतका नूतन यादव और धनपाल के बीच काफी समय से दोस्ती थी।

यह भी पढ़ें- प्रिंसिपल ने स्कूल में नाबालिग छात्रा से की ‘गंदी बात’, एसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

आप को बता दें कि पांच दिन पूर्व एपीओ नूतन यादव की सरकारी आवास में निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद पुलिस के ऊपर जल्द खुलासा करने का लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद सहअभियुक्त भारत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी धनपाल सिंह को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग