30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बृज क्षेत्र के इन पांच जिलों पर शनि का प्रकोप, हत्या-दर- हत्या

- Firozabad में बच्चा चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या- Agra में पांच साल के बच्चे की निर्ममतापूर्वक हत्या, पिता पर शक- Bareilly में शराब के विवाद में भांजे ने मामा को चाकू से गोदकर मारा- Mathura में छह साल के बच्च की कुकर्म के बाद हत्या, पुलिस का खुलासा-Pilibhit में युवक का शव गड्ढे मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 6:53 PM IST

murder

बृज क्षेत्र के इन पांच जिलों पर शनि का प्रकोप, हत्या-दर- हत्या

आगरा। शनिवार को बृज क्षेत्र पर शनि (Shani) की छाया पड़ी। आगरा (Agra), फिरोजाबाद (Firozabad), बरेली (Bareilly), मथुरा (Mathura) में हत्या (Murder) की वारदातें हुईं। फिरोजाबाद में बच्चा चोरी के शक में युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस लगातार कह रही है कि बच्चा चोरी की घटनाएं नहीं हो रही हैं, फिर भी लोग हैं कि अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। आगरा में पिता पर आरोप है कि उसने अपने पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। शराब को लेकर हुए विवाद में भांज ने अपने मामा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पीलीभीत में युवक का शव गड्ढे मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताईमथुरा में खुलासा हुआ है कि बच्चे की हत्या कुकर्म के बाद की गई थी। गायब होने पर बच्चा चोरी का शोर मचा था। फिरोजाबाद में भी खुलासा हुआ है कि बढ़ई ने अपमान का बदला लेने के लिए सास-बहू की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

विस्तार से खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- फिरोजाबाद में बच्चा चोरी के शक में युवक की पीट—पीटकर हत्या

विस्तार से खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- पांच साल के बेटे की हत्या, पिता गिरफ्तार

विस्तार से खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- शराब के विवाद में मामा की चाक़ू मारकर हत्या

विस्तार से खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- छह साल के बच्चे की कुकर्क के बाद हत्या

विस्तार से खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- अपमान का बदला लेने के लिए की थी सास—बहू की हत्या

पीलीभीत में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मण्डन का निवासी रामपाल सुबह 7 बजे गाँव के निवासी छोटेलाल और जयप्रकाश के साथ घूमने निकल था।11 बजे के करीब गाँव के ही लोगों ने रामपाल (40) पुत्र मिश्री लाल का शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना जब पुलिस को मिले तो थानाध्यक्ष आलोक मिश्रा फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग