
Crime in Bareilly: शराब के विवाद में मामा की चाक़ू मारकर हत्या
बरेली। नशे में मामा-भांजे में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस बात से नाराज भांजे ने मामा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर भांजा मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
साथ में पी शराब
कोतवाली इलाके के चौपुला स्थित दीपमाला अस्पताल के बराबर वाली गली में रहने वाला पवन कुमार पुत्र राम सिंह राजमिस्त्री था। पवन की पत्नी की मौत के बाद वह अपने तीन बेटे भारत, ओटू और छह वर्षीय बेटे सोनू के साथ रह रहा था। शनिवार सुबह से ही पवन घर की छत पर भांजे गुड्डू निवासी गंगापुर के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच शराब पीते हुए मामा- भांजे में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों लोग एक दूसरे के साथ गाली गलौज करने लगे। दोनों में मारपीट हुई तो भांजे ने मामा पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे पवन कुमार लहूलुहान होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह देखकर भांजा गुड्डू वहां से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें
मुकदमा हुआ दर्ज
इसकी सूचना जब मोहल्ले में फैली तो वहां पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि भांजे ने मामा को चाकू से गोदकर मार डाला है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
10 Aug 2019, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.