
child murdered
आगरा। थाना सदर क्षेत्र के मित्रपुरम स्थित एक खाली दुकान में पांच वर्षीय मासूम की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। लोगों ने बच्चे के शव को देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चा स्कूल ड्रेस पहने हुआ था। प्रारंम्भिक जांच के बाद पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि पांच वर्षीय मासूम के शव को देख मां भी बिलकुल शांत थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यहां का है मामला
ये मामला थाना सदर क्षेत्र का है। मंसुखपुरा का रहने वाला अमित कुमार हाल में थाना सदर क्षेत्र के महादेव नगर में किराये के मकान में रहता है। अमित वैन चलाने का काम करता है। अमित का पांच वर्षीय पुत्र ऋषि केजी का छात्र था। बताया गया है कि ऋषि को वैसे तो उसके दादा स्कूल छोड़ने के लिए जाते थे, लेकिन शनिवार को उसका पिता अमित उसे लेकर स्कूल गया था।
ऋषि नहीं पहुंचा स्कूल
ऋषि जब स्कूल नहीं पहुंचा, तो पुलिस को सूचना दी गई। उधर बच्चे का शव निर्माणाधीन दुकान में मिला। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसकी शिनाख्त ऋषि के रूप में कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने पिता अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात ये है कि पांच वर्षीय बच्चे की मौत के बाद भी अमित कुमार के घर में बेहद शांत माहौल दिखाई दिया। न तो किसी प्रकार का गम दिखा, न ही रोने की कोई आवाज आई। इससे पुलिस का शक और भी गहरा गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published on:
10 Aug 2019, 12:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.