30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा चोरी की थी आशंका लेकिन लाश मिलने के बाद हुआ ऐसा खुलासा कि परिजनों के उड़े होश

आशंका जताई जा रही थी कि बच्चा चोरी किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई लेकिन मामला कुछ और ही निकला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 4:05 PM IST

Accused

बच्चा चोरी की थी आशंका लेकिन लाश मिलने के बाद हुआ ऐसा खुलासा कि परिजनों के उड़े होश

मथुरा। विगत दिनों थाना हाईवे क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही थी कि बच्चा चोरी किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए मृतक 6 वर्षीय मासूम के पड़ोसी योगेश पुत्र मन्नो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक ने 2015 में भी ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया था और यह युवक पहले भी जेल की सजा काट चुका है।

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 हटने पर भाजपा विधायक बोले- विभिन्न संप्रदाय के लोग शादी करते हैं तो होता है शारीरिक और मानसिक विकास

यह भी पढ़ें- सड़क पर उतरे सपाई, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ये था मामला

24 घंटे में थाना हाईवे पुलिस ने शंकरपुरी कॉलोनी में 6 वर्षीय बच्चे योगेश उर्फ कृष्णा की हत्या का खुलासा हो गया है। मासूम के पड़ोसी युवक ने ही बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या की थी। हत्यारे को पुलिस ने गोवर्धन चौराहे से गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस हर तिराहे और चौराहे पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे के साथ दिखाई दिया। वहीं मुखबिर आरोपी की तलाश में लगे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक कृष्णा बच्चे के पड़ोसी योगेश पुत्र मन्नो निवासी शंकरपुरी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- गीदड़ भभकी पर इमरान खान को करारा जवाब, डिप्टी सीएम बोले- पाकिस्तान आंख दिखाए और हम डर जाएं, यह वो शासन नहीं

पकड़ने के डर से चूल्हे में जलाए कपड़े

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी योगेश पुत्र मन्नो ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया की इंडस्ट्रियल एरिया के पास जय गुरुदेव मंदिर हाईस्कूल की बाउंड्री के पास बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे ने जब शोर मचाया तो उसका मुंह दबा दिया। कहीं बच्चा यह सारी बातें अपने घर जाकर न बता दे इसी डर से उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी योगेश पूरी घटना में पुलिस के आसपास ही घूमता रहा और देखता रहा कि पुलिस क्या कर रही है। वहीं फॉरेंसिंग टीम की जांच में कुछ सबूत मिले थे। आरोपी को लगा कहीं मैं पकड़ना न जाऊं तो उसने अपने कपड़े अपने घर के चूल्हे में जला दिए।

यह भी पढ़ें- #UPDusKaDum ताजमहल का ये हिस्सा साल में सिर्फ तीन दिन खुलता है, जानिए 10 रोचक तथ्य

2015 में भी कुकर्म के बाद की थी बच्चे की हत्या

वहीं आरोपी योगेश द्वारा 2015 में एसी ही एक वारदात को अंजाम दिया था। कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या कर कुएं में फेंक दिया था, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी योगेश को गोवर्धन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश