
प्रिंसिपल ने स्कूल में नाबालिग छात्रा से की ‘गंदी बात’, एसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
कासगंज। भले ही उत्तर प्रदेश UP Chief Minister के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथYogi Adityanth महिला सुरक्षा के लिए तमाम दावे कर रहे हों, लेकिन महिलाए घरों से लेकर शिक्षण संस्थानों में भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला कासगंज जिले में देखने को मिला। जहां एक हैड मास्टर ने ही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 हटने पर भाजपा विधायक बोले- विभिन्न संप्रदाय के लोग शादी करते हैं तो होता है शारीरिक और मानसिक विकास
पूरा मामला गंजडुंडवारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अल्लैहपुर का है। इस विद्यालय में अल्लैहपुर की एक 14 वर्षीय छात्रा कक्षा अध्यनरत है। जिस शिक्षक पर छात्रा के भविष्य की जिम्मेदारी थी, वही शिक्षक छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर जाल में फंसाने के लिए छेड़छाड़ करता रहा। जब शिक्षक की कारतूत छात्रा पर सहन नहीं हुई तो उसने अपने परिजनों को पूरी दास्तान सुनाई। बाद में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने से लेकर सीओ के चक्कर लगाये, लेकिन चरित्रहीन हैडमास्टर पुष्पेंद्र कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ। बाद में पीड़िता के परिजनों ने थक हार कर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले से कार्रवाई की गुहार लगाई।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपी हैड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा, ताकि शिक्षा के मंदिर में हुई शर्मसार घटना की दुबारा पुनरावृति नहीं हो सके।
Published on:
10 Aug 2019, 4:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.