Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, रविवार को अलीगढ़ के बाहरी इलाके में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा उस समय हुई जब विकास, यश, सुनील और रवि दशहरा कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
Road Accident: अलीगढ़ में रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े हुए ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर लगने की वजह से गाड़ी बेकाबू हो गई। फिर पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जब हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस न मिलने के कारण ग्रामीणों की मदद से दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान विकास, यश, सुनील और रवि के रूप में हुई है।
चारों युवक बुलंदशहर के डिबाई के एक ही दौलतपुर खुर्द के रहने वाले हैं। सभी ने एक साथ देर रात तक मेला देखा था। इसके बाद फिर अलीगढ़ आने के लिए निकल पड़े थे। लेकिन अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें सभी की मौत हो गई।