13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे नशीली दवाइयां खिलाई, मैं उसके चंगुल से….’ दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रही सास बोली- जीजा के साथ भागी ही नहीं

Saas-Damad Run Away Case Update: दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रही सास ने बड़ा बयान दिया। उसने कहा कि उसे नशीली दवाइयां खिलाई गईं। पढ़िए केस अपडेट।

3 min read
Google source verification
mother in law who lived with her son in law like husband and wife know what she said aligarh case update

दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रही सास का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Saas-Damad Run Away Case Update: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की बहुचर्चित सास–दामाद की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। जिस रिश्ते को लेकर बीते कई महीनों से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं, तंज और सवाल उठते रहे, उसी मामले में अब 10 महीने तक दामाद के साथ पति–पत्नी की तरह रहने वाली सास खुद सामने आई है और उसने अपनी बात रखी है।

UP News In Hindi: अलीगढ़ बहुचर्चित सास–दामाद केस अपडेट

इससे पहले दामाद ने आरोप लगाया था कि सास 2 लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। अब सास के सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Uttar Pradesh News in Hindi: 'मैं किसी के साथ भागी नहीं'

थाने में पहुंचकर महिला ने साफ शब्दों में कहा, '' मैं किसी के साथ भागी नहीं और मुझ पर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।'' उसने बताया कि शुरूआत में हालात सामान्य थे, लेकिन करीब 1 महीने बाद सब कुछ बदल गया। महिला के मुताबिक, पहले महीने तक राहुल ने उसे ठीक तरह से रखा, लेकिन इसके बाद वह उसे बंधक की तरह रखने लगा।

महिला का आरोप है कि उसे कहीं आने-जाने नहीं दिया जाता था और जबरन नशीली दवाइयां तक खिलाई जाती थीं। उसने यह भी कहा कि इस दौरान उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सास का दावा है कि वह अपने साथ जो नकदी और जेवर लेकर गई थी, वह सब दामाद ने ही खर्च कर दिया।

Saas-Damad Run Away Case Update: 'मेरा पूरा पैसा और जेवर खा लिया'

महिला ने कहा, ''मेरा पूरा पैसा और जेवर उसने खा लिया है और अब खुद को बचाने के लिए उल्टा मुझ पर ही आरोप लगा रहा है।'' महिला के इस बयान के बाद मामला और पेचीदा हो गया है और पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों की जांच में जुटी हुई है। सास ने बताया कि वह बेहद मुश्किल हालात में वहां से निकल पाईं। उनका कहना है, ''उसके चंगुल से मैं किसी तरह छूटकर आई हूं और अब वही मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।'' उन्होंने दावा किया कि वह सिर्फ न्याय चाहती हैं और सच सामने आना चाहिए।

Aligarh News in Hindi: सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

महिला ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ जो कहानी फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह एकतरफा है। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर मैं गलत होती, तो खुद थाने आकर अपनी बात क्यों रखती?” सास के इन बयानों के बाद मामला और गंभीर हो गया है और पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Aligarh: अब जानिए, क्या था पूरा मामला?

बता दें कि अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर से फरार हो गई थी। यह मामला सामने आते ही इलाके से लेकर प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ दिनों बाद सपना खुद ही वापस लौट आई थी, लेकिन उसने राहुल के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली थी। मामला थाने तक पहुंचने पर पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के बाद, दोनों की सहमति और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी थी।

इस मामले में नया और चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया जब दामाद राहुल ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सास उसे छोड़कर अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गई है। शिकायत के अनुसार, महिला घर से जाते समय करीब 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी अपने साथ ले गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी।