26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ASP अनुज चौधरी ने दिखाई ‘दरियादिली’! राजपाल यादव की मदद के लिए जानिए कितनी रकम भेजी

ASP Anuj Chaudhary Helped Rajpal Yadav: सोनू सूद के बाद ASP अनुज चौधरी ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। जानिए उन्होंने कितनी रकम देकर मदद की है?

2 min read
Google source verification
firozabad asp anuj chaudhary takes major action police encounter with cattle theft gang

ASP अनुज चौधरी का ताबड़तोड़ एक्शन। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

ASP Anuj Chaudhary Helped Rajpal Yadav: ASP अनुज चौधरी अक्सर मीडिया में बने रहते हैं। अब उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव के लिए ASP ग्रामीण अनुज चौधरी ने मदद भेजी है।

Firozabad News: ASP ग्रामीण अनुज चौधरी ने की राजपाल यादव की मदद

ASP ग्रामीण अनुज चौधरी ने अपने वेतन से 51 हजार रुपये की मदद भेजी है। इसकी जानकारी ASP अनुज चौधरी ने गुरुवार रात खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी।

Firozabad News in Hindi: राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये की देनदारी बकाया

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस के एक मामले में इन दिनों ने तिहाड़ जेल में है। उन पर 9 करोड़ रुपये की देनदारी बकाया है। इसी वजह से उन्हें सरेंडर करना पड़ा। हालांकि राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां आगे आई हैं।

Uttar Pradesh News: क्या बोले ASP अनुज चौधरी?

ASP अनुज चौधरी ने गुरुवार रात 10.15 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा, '' करोड़ों लोगों को अपने अभिनय से हंसाने वाले अभिनेता की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए। वह निजी तौर पर धार्मिक व्यक्ति और अच्छे अभिनेता हैं। वह उनसे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हैं।''

UP News In Hindi: सोनू सूद ने की राजपाल यादव की मदद

बता दें कि बड़े सितारों की अनदेखी के बीच रील से ज्यादा रीयल हीरो की तौर पर पहचान बनाने वाले सोनू सूद भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का मौका दिया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं, लेकिन जिंदगी कभी-कभी नाइंसाफी कर जाती है, ना कि टैलेंट की कमी से, बल्कि समय की मार से। सिर्फ सोनू सूद ही नहीं बल्कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग