अलीगढ़

Big News- भाजपा नेता के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या

गुस्साए लोगों ने अलीगढ़-पलवल मार्ग किया जाम। मंगलवार को अलीगढ़ में बाजार बंदी की घोषणा।
2 min read
Nov 20, 2018
naman
naman

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता पं. विजय शर्मा उर्फ विजय पंडित के 16 वर्षीय इकलौते बेटे नमन को सोमवार की रात करीब दस बजे दरवाजे पर किसी ने गोली मार दी। घायल अवस्था में नमन को परिजन जेवर के कैलाश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि विजय शर्मा भाजपा के टप्पल मंडल के महामंत्री हैं और दो बेटियों के बीच नमन उनका इकलौता बेटा था।

आरएसएस कार्यकर्ता भी था
नमन 11वीं कक्षा का छात्र था साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता भी था। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शेर सिंह के भतीजे की शादी में उसका कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया था। माना जा रहा है कि विवाद के कारण ही नमन की हत्या की गई है।

डीजे को लेकर हुआ थ विवाद
बताया जा रहा है कि शेर सिंह के भतीजे दीपक के शादी समारोह में नमन का डीजे पर गाने को लेकर झगड़ा हुआ था। नमन ने दीपक के भाई सूरज का पक्ष लिया। उस समय कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया। लेकिन करीब दस बजे जब नमन अपने घर कस्बे के मोहल्ला पांच विसा लौटा तो दरवाजे पर ही किसी ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। घायल नमन को परिजन जेवर के कैलाश हॉस्पिटल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए लोगों ने अलीगढ़-पलवल मार्ग किया जाम
नमन की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग भाजपा नेता के घर पर उमड़ पड़े। देर रात जेवर से शव आते ही मां बेहोश होकर गिर पड़ी। बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल था। वहीं हत्या के दो घंटे बाद तक पुलिस अधिकारियों के न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने देर रात अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 24 घंटे के भीतर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर एसओ टप्पल संजय पाण्डेय ने जाम खुलवाया। नमन की हत्या के बाद मंगलवार को बाजार बंदी की भी घोषणा कर दी गई है।

Published on:
20 Nov 2018 11:02 am
Also Read
View All
Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री