अलीगढ़

दुल्हन के जीजा को नहीं मिली आइसक्रीम, तो टूट गई शादी, पढ़िये हैरान कर देने वाली ये कहानी

अलीगढ़ में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Jun 23, 2019
Bride

अलीगढ़। अलीगढ़ में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां दूल्हन के जीजा को आइसक्रीम नहीं मिली, तो शादी तोड़ दी। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया, कि नौबत मारपीट तक आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।


यहां का है मामला
अलीगढ़ के मुहल्ला महेंद्र नगर निवासी दीपक के साथ एटा के थाना मलावन के गांव आसपुर की सोनी की शादी होनी थी। धूम धाम से शादी हुई, जयमाला भी पड़ गई। रात में दूल्हा व दुल्हन रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे। तभी दुल्हन के जीजा ललित व रवि ने आइसक्रीम मांग ली। चर्चा है कि आइसक्रीम खत्म हो गई थी। इसी बात पर विवाद हो गया। हालांकि लड़का पक्ष ने आइसक्रीम बाजार से मंगवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन ललित व रवि झगड़े पर उतारू हो गए। लड़का व लड़की पक्ष के रिश्तेदार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार
मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामले को शांत कर दिया, लेकिन दुल्हन ने शादी से करने से मना कर दिया। बुजुर्गों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी दौरान किसी रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दे दी। दुल्हन के बहनोई रवि व ललित को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्ष थाना सासनी गेट में सुलह का प्रयास करते रहे।

Published on:
23 Jun 2019 09:11 am
Also Read
View All