अलीगढ़

देखिए: किताब की जगह मासूम ने हाथों में थामें अवैध हथियार, फोटो वायरल

Aligarh news:जिस उम्र में मासूम के हाथ में स्कूल की किताबें होनी चाहिए थी।लेकिन इस कच्ची उम्र में इस लड़के ने किताबों को किनारे करते हुए अपने हाथों में अवैध हथियार थाम लिया।

less than 1 minute read
Mar 31, 2023
अवैध हथियार के साथ नाबालिक

प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में कच्ची उम्र का एक लड़का अपने हाथों में गोलियों से भरी मैगजीन और अवैध हथियार लेकर झूठी शान के साथ अपने लफंगे बदमाश दोस्तों के साथ मिलकर अपनी वीडियो बनवा रहा है।इस दौरान हाथों में अवैध हथियार और मैगजीन लिए खड़ा युवक और उसके साथ खड़े दोस्त फिल्मी गाना गुनगुना ते हुए युवक अपने एक हाथ में पिस्तौल लिए हुए हैं तो वही दूसरे हाथ में गोलियों से भरी मैगजीन उसके हाथों में मौजूद है जिसके बाद युवक अपनी वीडियो बनवाते हुए अवैध पिस्तौल के अंदर मैगजीन को डालता है तभी उसके साथ खड़े उसके लफंगे बदमाश दोस्त अपनी जुबान से फिल्मी गाने गाते हुए अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं। हाथों में अवैध हथियार लेकर वीडियो बनवा रहे युवक का उसके ही दोस्तों द्वारा उसकी अवैध हथियारों की हरकतों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।


युवाओं ने सोशल मीडिया को बना रखा है मजाक

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन करने का सिलसिला युवाओं के द्वारा जारी है। जिसकी वजह से बहुत से युवाओं को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। लेकिन युवा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते, ना ही उन्हें कानून का भय होता है, और ना ही उन्हें अवैध हथियार का प्रदर्शन करने में कोई परहेज, लगातार सोशल मीडिया कानून के तहत ऐसे युवाओं की धरपकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। फिर भी युवा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते नजर आते हैं।

Published on:
31 Mar 2023 02:29 pm
Also Read
View All